February 23, 2026 4:47 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

नि:शुल्क शव वाहन सेवा ठप, गरीब मजबूर होकर ले रहे प्राइवेट एंबुलेंस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में बुधवार शाम करीब 5:00 बजे एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया, जिसमें गरीब और जरूरतमंद लोगों को अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली नि:शुल्क शव वाहन सेवा नहीं मिल पाई। यह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शुरू की गई थी ताकि वे अपने परिजनों के शव को बिना खर्च अपने घर तक पहुंचा सकें। पीड़ितों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से वाहन के नंबर सार्वजनिक तो किए गए हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि वाहन खराब है। इससे मजबूर परिवारों को प्राइवेट एंबुलेंस सेवाओं का सहारा लेना पड़ता है, जिनमें मोटी रकम वसूली जाती है। यह स्थिति खासकर उन लोगों के लिए बेहद दुखद है, जिनके पास अंतिम संस्कार तक के लिए भी सीमित संसाधन होते हैं।

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि लंबे समय से ऐसा हो रहा है। अस्पताल में खड़ी सरकारी शव वाहन अक्सर ‘खराब’ होने का बहाना बनाया जाता है। इस तरह से ये वाहन उपयोग में नहीं लाई जाती जबकि वास्तविकता में प्राइवेट वाहन मालिकों को फायदा पहुंचाने का खेल चलता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जनप्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण साहू ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि गरीबों के साथ इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। यह घटना अस्पताल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है और यह ज़रूरी बनाती है कि गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button