March 29, 2026 2:06 pm
ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बै... कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की...
टेक्नोलॉजी

ट्रंप ने फिर बदल दिया रंग, अमेरिका को क्यों खटक रहा भारत में बना आईफोन

भारत और अमेरिका के रिश्ते अच्छे माने जाते हैं, लेकिन एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक बार उनका गुस्सा Apple कंपनी पर फूटा है, जो आईफोन बनाती है. ट्रंप का कहना है कि अगर भारत में बना iPhone अमेरिका में बेचा गया, तो ट्रंप एपल पर 25 प्रतिशत टैक्स लगा देंगे. उनका मानना है कि अमेरिकी मार्केट में बिकने वाले प्रोडक्ट, अमेरिका में ही बनने चाहिए. यहां जानें कि एपल के लिए ट्रंप क्यों मुसीबत खड़ी कर रहे हैं. ये क्या मामला है.

ट्रंप का बयान आया कहां से?

ट्रंप ने ये बयान अपने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दिया. उन्होंने लिखा कि मैंने एपल के CEO टिम कुक से कह दिया है कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन भारत या किसी और देश में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही बनने चाहिए. नहीं तो Apple को 25 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा.

Apple क्यों बना रहा है भारत में iPhone?

Apple कंपनी पहले चीन में आईफोन बनाती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से उसने भारत जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। इसका फायदा भारत को मिला, क्योंकि यहां पर अब आईफोन बनने लगे हैं. इससे भारत को रोजगार और निवेश भी मिल रहा है.

पहले भी ट्रंप ने जताई थी नाराजगी

ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने एपल को भारत में आईफोन बनाने से रोका हो. कुछ समय पहले भी एक बिजनेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यही बात दोहराई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर ट्रंप की ये धमकी सच हो जाती है और टैक्स लगाया जाता है, तो iPhone की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं. इससे कस्टमर्स को भी परेशानी हो सकती है. आईफोन की सेल में गिरावट आ सकती है.

Related Articles

Back to top button