February 27, 2026 11:15 pm
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
पंजाब

पंजाब में खतरे की घंटी! भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें…उफान पर ब्यास नदी

टांडा उड़मुड : पंजाब में शुरू हुई बारिश ने जन-जीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने पहले ही पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी दी थी। कल देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश लगातार जारी है, जिससे हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश से जहां जन-जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। साथ ही, हरी खरीफ की मुख्य फसल धान को भी नुकसान पहुँच सकता है।

दूसरी ओर, ब्यास नदी का पानी उफान पर है और आस-पास के कई गांव प्रभावित हुए हैं, जिससे लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, विधायक जसवीर सिंह राजा शहीद बाबा दीप सिंह सेवा दल गढ़दीवाल के साथ प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में योगदान दिया जा रहा है।

वहीं, होशियारपुर में भारी बारिश और पौंग डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़े जाने की स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक टांडा उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा, डीसी होशियारपुर आशिका जैन, एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने पूरे जिला प्रशासन के साथ ब्यास नदी से सटे गांवों का जायजा लिया।

इस मौके पर जसवीर सिंह राजा, डीसी होशियारपुर आशिका जैन और जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक ने बताया कि ब्यास नदी के उफान पर आने से कई गांव प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आज 14 अगस्त और कल 15 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रभावित हो सकता है। वहीं, भारी बारिश के कारण विभिन्न नालों में पानी घुसने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button