April 4, 2026 9:55 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह

जिस मां ने बेटे को 9 माह तक अपनी कोख में रखा. जन्म के बाद लालन पोषण किया और उंगली पड़कर चलना सिखाया लेकिन वही बेटा बुढ़ापे में मां की जान का दुश्मन बन गया. ऐसे ही एक दिल दहलाने वाली घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आई है जहां मां के द्वारा खाना परोसने में देरी होने पर कलयुगी बेटे ने पहले तसला और इसके बाद हंसिए से लगातार वॉर कर मां को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं मां की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र रातभर मां की लाश के पास ही बैठा रहा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, जबलपुर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर कुंडम थाना क्षेत्र के जमुनिया बदरिया गांव में खाना परोसने में देरी होने के चलते बेटे ने मां की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, ग्राम जमुनिया बंदरिया निवासी श्याम सिंह मरावी अपनी 50 वर्षीय पत्नी जमुना बाई मरावी बेटे दीपक मरावी, बसोरी और बेटी प्रीति के साथ रहता था. परिवार की स्थिति भी सामान्य नहीं थी क्योंकि बसोरी और प्रीति मानसिक रूप से बीमार बताए जाते हैं. बुधवार सुबह श्याम सिंह रोज की तरह मजदूरी करने प्रेम सागर चला गया था. उस समय घर पर उसकी पत्नी और तीनों बच्चे ही मौजूद थे. देर शाम वह गांव को लौट आया लेकिन अपने मित्र इंदर सिंह के घर भोजन करने के बाद वहीं सो गया.

खाने को लेकर हुई थी कहासुनी

इसी बीच रात के समय घर में दीपक और उसकी मां जमुना बाई के बीच खाना देने को लेकर कहासुनी हो गई. मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दीपक ने गुस्से में आकर पहले घर मे रखा तसला और इसके बाद धारदार हथियार हसिया उठा लिया और अपनी मां पर हमला कर दिया. हमले में जमुना बाई के चेहरे पर गंभीर चोट आईं और अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने शव को साड़ी से ढंक दिया और घर में ही बैठा रहा. उसके साथ मानसिक रूप से बीमार भाई बसोरी और बहन प्रीति भी मौजूद थे लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि उनकी मां की मौत हो चुकी है.

आरोपी बेटा गिरफ्तार

अगली सुबह जब श्याम सिंह घर पहुंचा तो उसने पत्नी को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखा. यह मंजर देखकर वह घबरा गया और तुरंत पड़ोसियों को बुलाया. पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी बेटे दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन परिस्थितियों में आरोपी ने इतना बड़ा कदम उठाया.

Related Articles

Back to top button