August 3, 2025 4:32 pm
ब्रेकिंग
सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं... 6 बार विधायक-रबड़ी कैबिनेट में मंत्री भी रहे… कौन हैं कांग्रेस के अशोक राम, जो JDU में हो रहे शामिल मेरे नसीब में मेरी बेटी नहीं… पुरी में जलाई गई लड़की की मौत पर छलक उठा पिता का दर्द
मध्यप्रदेश

खंडवा में आधी रात को घर में घुसकर फल व्यापारी की कनपटी पर मारी गोली, फैली सनसनी..

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सनसनी वारदात सामने आई है, जहां घर में सो रहे युवक को आधी रात को गोली मार दी गई युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। दरअसल घटना जिले के पंधाना थाना की बोरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग की बताई जा रही है।शुक्रवार- शनिवार की रात करीब 3:30 बजे अमीन पिता खलील खान निवासी मस्जिद के पास अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था।आरोपी ने घर में घुसकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।

परिजन को पटाखा फूटने जैसी आवाज आई तो वह नींद से जागे इस दौरान खलील के कान और सर के पास से खून बह रहा था कुछ ही दूरी पर गोली का खाली खोखा मिला है। परिजन खलील को घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बोरगांव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

गोली का खोल जब्त कर मामले की जांच शुरू की गई है। मृतक खलील बोरगांव के बाजार में फल का ठेला लगाकर व्यापार करता था उसके चार बच्चे हैं और पत्नी भी है। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button