Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख... Pathankot Crime: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला दरिंदा गिरफ्तार! पठानकोट पुलिस की बड़ी क... Jalandhar Gold Silver Price: जालंधर में आज क्या है सोना-चांदी का भाव? खरीदारी से पहले देखें सोमवार क... BJP Office Attack: भाजपा दफ्तर पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड... Amritsar School Holiday: अमृतसर के कई स्कूलों में तुरंत छुट्टी का ऐलान! अचानक क्यों बंद हुए स्कूल? ज... Punjab Highway Alert: 8 अप्रैल के लिए बड़ा ऐलान! पंजाब का यह मुख्य हाईवे रहेगा बंद, घर से निकलने से ... Punjabi Singer Death: मशहूर पंजाबी गायकका निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर; फैंस की आंखें नम Ludhiana Farmer Protest: लुधियाना DC ऑफिस के बाहर किसानों का महा-प्रदर्शन! प्रशासन को दी बड़ी चेतावनी Punjab School News: नया सत्र शुरू पर बस्ते खाली! पंजाब में नहीं मिलीं किताबें, पेरेंट्स बोले— 'बिना ... बड़ी खबर: हरियाणा सीएम को जान से मारने की धमकी! मेल में हमले का जिक्र— "बम-धमाके चलते रहेंगे", पुलिस...

पंजाब में दरिंदगी! मां की आंखों के सामने 4 साल की बेटी से Rape, चीखती चिल्लाती रही बच्ची

पंजाब में एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक 4 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। जानकारी के मुताबिक, राजपुरा के एक गांव में किराए पर रह रहे प्रवासी मजदूर द्वारा 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। जब वह और उसका पति काम पर गए थे, तो उनके बगल वाले कमरे में रहने वाले मंचन मलाह का बेटा 18 वर्षीय नितीश किसी बहाने से उनकी 4 वर्षीय बेटी को अपने कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

जब वह काम से लौटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी, जबकि उसके पड़ोसी का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो नीतीश ने दरवाजा नहीं खोला। जब उसने खिड़की से देखा तो आरोपी उसकी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर आरोपी ने दरवाजा खोल दिया और मौके से भाग गया। एसएचओ सिटी कृपाल सिंह मोही ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर नितीश पुत्र मनचन मलाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.