February 13, 2026 3:16 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

मोदी की गारंटी का क्या हुआ, छत्तीसगढ़ मितानिन संघ का सरकार से सवाल

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ में मितानिन संघ ने सरकार के पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. प्रदेश में बीते एक महीने से मितानिनों की हड़ताल जारी है. लगातार एक महीने से विरोध प्रदर्शन के बाद मितानिन संघ ने सरकार से मोदी की गारंटी को लेकर बड़ा सवाल किया है. मितानिन संघ का कहना है कि सरकार ने मोदी की गारंटी अब तक लागू नहीं की है. मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में मितानिन संघ ने सीएचएमओ कार्यालय पहुंच कर क्षतिपूर्ति से जुड़ा लेटर लगाया और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मोदी की गारंटी को लागू करने की मांग की है.

“हमें किया जा रहा परेशान”: मितानिन संघ की एमसीबी ब्लॉक अध्यक्ष जायानाब बेगम ने कहा कि मोदी की गारंटी के बाद भी हम लोगों को एनजीओ में काम करने को बोला जा रहा है. हम लोगों का पद समाप्त किया जा रहा है यह जानकारी दूसरों के माध्यम से मिल रही है. जबकि हमने घर परिवार छोड़ कर मितानिन को बढ़ाया मितानिन संघ अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है.

“हमारे साथ गलत हो रहा है”: मितानिन संघ की एमसीबी ब्लॉक अध्यक्ष जायानाब बेगम ने आरोप लगाया कि सरकार ने लेटर जारी कर अनाधिकृत पद ( स्वास्थ्य पंचायत समान्यवक ) मितानिन प्रशिक्षकों के क्षति पूर्ति का सत्यापन करने का आदेश जारी किया है. यह न्यायसंगत नहीं है. इस फैसले का हम विरोध कर रहे हैं. यही वजह है कि हमने आयुक्त सह मिशन संचालक और उप संचालक स्वास्थ्य मिशन के नाम से ज्ञापन सौंपा है.

प्रदेश की 86 हजार मितानिन कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर डटी हुई है. वहीं प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक मितानिन , मितानिन प्रशिक्षक , ब्लॉक समन्यवक और हेल्पडेस्क के कर्मी हड़ताल पर रहे हैं. हम फैसिलिटीटेटर ,शासन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में है. हमने स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने में काम किया है और सरकार हमारे साथ गलत कर रही है- जायानाब बेगम, एमसीबी ब्लॉक अध्यक्ष

हम लोग 22 साल से काम कर रहे थे. हर जगह साइन हम लोगों का लगता था. आज पूरे छत्तीसगढ़ में एचबीएस साथियों को कार्यभार सौंपा जा रहा है. जिसका हम विरोध कर रहे हैं. हमारे अधिकार को छीना जा रहा है, जो स्वस्थ्य पंचायत है वो हमारी मितानिन में साइन नहीं करेंगी, न एमटी में, न बीटी में वे साइन नहीं करेंगी. इस लिए हमलोग विरोध कर रहे हैं- ऊषा करियाम, एमसीबी जिलाध्यक्ष

मितानिनों की तरफ से नए आदेश का विरोध किया जा रहा है. जिसमें एचबीएस साथियों को कार्यभार सौंपने पर आपत्ति जताई जा रही है. अब देखना होगा कि इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्या कहा जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button