March 19, 2026 3:03 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
मध्यप्रदेश

टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड : धमतरी में लगा निवेशकों समेत अनुभवी मेंटर्स का मेला, जिले को स्टार्टअप हब बनाने का उद्देश्य

धमतरी : छत्तीसगढ़ में पहली बार धमतरी में एक ऐसा आयोजन हो रहा है जो युवाओं को नवाचार से जोड़ने वाला है. धमतरी में युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड धमतरी का आयोजन हुआ.तीन दिवसीय ये आयोजन 30 नवंबर तक चलेगा. कार्यक्रम जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बरदिहा लेक व्यू रिज़ॉर्ट, गंगरेल में आयोजित किया है.

कलेक्टर ने युवाओं से किया आग्रह

धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन उन सभी के लिए खुला है जो किसी नए विचार को व्यवसायिक रूप देना चाहते हैं, चाहे वे विद्यार्थी हों, नौकरीपेशा हों या वर्तमान में स्टार्टअप चला रहे उद्यमी. कलेक्टर ने युवाओं से अपने नवीन विचार साझा करने और टीम बनाकर उन्हें व्यवहारिक रूप देने का आग्रह किया.

जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को बताया युवाओं के लिए बड़ा अवसर

इस कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी के युवाओं में अपार क्षमता है. इस तरह के आयोजन से उन्हें अपने कौशल और रचनात्मकता को दिशा देने का अवसर मिलेगा. उन्होंने आशा व्यक्त की कि धमतरी से अनेक सफल स्टार्टअप उभरकर सामने आएंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

वहीं महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम नवाचार एवं तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेगा. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे समाज की समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान के लिए तकनीक-आधारित मॉडल तैयार करें.

पूर्व विधायक रंजना साहू ने युवाओं को आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आधुनिक युग में स्टार्टअप रोजगार सृजन का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभर रहा है. ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है.

इस दौरान विकासगढ़ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेराज मीर ने ग्लोबल स्टार्टअप एक्सीलेरेटर “टेकस्टार” वर्ष 2006 से विश्वभर में स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप गतिविधियों तथा स्टार्टअप्स के बारे में बताया.

कार्यक्रम में 10 से अधिक निवेशक, 20 से अधिक अनुभवी मेंटर्स, 50 संभावित स्टार्टअप टीम और 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे. इससे युवाओं, छात्रों, स्टार्टअप फाउंडर्स और प्रोफेशनल्स को व्यापक मार्गदर्शन व नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा – मेराज मीर, संस्थापक विकासगढ़

आपको बता दें कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में मेंटोरशिप, टीम बिल्डिंग, पिच प्रेजेंटेशन और निवेशकों से संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित हो रही हैं.

Related Articles

Back to top button