April 4, 2026 3:57 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई : CM मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित प्रदेश के लिए शनिवार को नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में सभी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका आभार माना। आधुनिक तकनीक की मदद से आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना एक बड़ी उपलब्धि है। लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उपस्थिति के मामले में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपना पक्ष रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक के बाद मीडिया में जारी संदेश में यह बात कही।

मध्यप्रदेश में एक वर्ष के महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर प्रजेंटेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सभी राज्यों की ओर से बीते एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से भी विभिन्न विकास परक कार्यों और योजनाओं की उपलब्धि विस्तार से सबके सामने रखी गई। नीति आयोग की बैठक में सभी सहभागियों ने एक स्वर में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से आहवान किया है कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी राज्य अपना-अपना योगदान दें। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान (अन्नदाता), महिला और युवाओं को लाभ दिया जाए। मेड इन इंडिया (स्वदेशी) को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य से लेकर सभी क्षेत्रों में योजनाएं तैयार की जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। जब प्रधानमंत्री ने शपथ ली थी तो भारत 11वें स्थान पर था। संभव है कि प्रधानमंत्री मोदी के इसी कार्यकाल में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच जाए। बैठक में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को पहले-दूसरे स्थान पर ले जाने के संबंध में विचारों का आदान प्रदान किया ।

Related Articles

Back to top button