February 23, 2026 2:00 pm
ब्रेकिंग
Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों...
छत्तीसगढ़

पादरी और पास्टर के खिलाफ गांव में लगे पोस्टर, कांकेर के कुरालठेमली ग्राम सभा ने किया प्रस्ताव पारित

कांकेर: कुरालठेमली गांव में ग्रामीणों ने पादरी और पास्टर के खिलाफ पोस्टर लगा दिया है. पोस्टर के जरिए ईसाई धर्म मान चुके लोगों का गांव में प्रवेश वर्जित किए जाने की सूचना दी गई है. पादरी और पास्टर के खिलाफ ये पोस्टर गांव के बाहर लगाए गए हैं जहां से लोगों की गांव में एंट्री होती है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ग्राम सभा की बैठक कर ग्राम सभा में इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया. प्रस्ताव पारित होने के बाद पादरी-पास्टर का प्रवेश वर्जित किए जाने का बोर्ड लगाया गया है. अकेले कांकेर जिले में अबतक इस तरह के 15 पोस्टर लग चुके हैं. गांव वालों का कहना है कि जो ईसाई धर्म मान चुके हैं उनका यहां आना वर्जित है. ऐसे लोगों के आने से हमारी सांस्कृतिक पहचान खत्म हो जाएगी.

पादरी और पास्टर के प्रवेश वर्जित किए जाने का लगा पोस्टर

धर्मांतरण की शिकायतों के बीच सबसे पहला बोर्ड कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत कुड़ाल गांव में लगा था. यहां भी पहले ग्राम सभा का आयोजन किया गया और यहां से प्रस्ताव पारित करके पोस्टर लगाया गया. स्थानीय लोग कहते हैं कि अबतक 15 गांवों के बाहर इस तरह का पोस्टर लगाया जा चुका है. पोस्टर के जरिए ये कहा गया है कि इस गांव और पंचायत में ईसाई पादरी और पास्टर का प्रवेश वर्जित है.

ग्रामीणों का आरोप

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि धर्मांतरण होने के बाद हमारे आदिवासी रूढ़ि परंपरा संस्कृति को नहीं मानते हैं. हमारे गांव कुरालठेमली में कोई भी बाहर से पादरी पास्टर या कोई मत्तांतरण व्यक्ति आता है तो ग्राम सभा के प्रस्ताव अनुसार कार्रवाई की जाएगी. अबतक पादरी और पास्टर के प्रवेश को लेकर परवी, जनकपुर, भीरागांव, घोडागांव, जुनवानी, हवेचुर, घोटा, घोटिया, सुलंगी, टेकाठोडा, बांसला, जामगांव, चारभाठा और मुसुरपुट्टा शामिल गांव के नाम शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button