February 23, 2026 10:45 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

Punjab में आज से नए Style में होगी जमीन जायदाद की रजिस्ट्री, जानें पूरी Detail…

पंजाब सरकार ने आज से “ईज़ी रजिस्ट्री सिस्टम” की शुरुआत करने का ऐलान किया है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस सिस्टम का मकसद पंजाब में जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है। इसकी शुरुआत आज मोहाली से की जा रही है और आने वाले समय में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज इस नई प्रणाली की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

देश में पहली बार लागू होगा ऐसा सिस्टम
ईज़ी रजिस्ट्री सिस्टम न केवल पंजाब में, बल्कि पूरे भारत में पहली बार लागू किया जा रहा है। मोहाली देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां इस प्रणाली के तहत ज़मीन की रजिस्ट्री होगी। इसके लिए सरकार ने वेबसाइट easyregistry.punjab.gov.in भी लॉन्च कर दी है। इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिचौलियों और भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाना है। इसके तहत अब तहसीलदार या अन्य अधिकारी बिना वजह कोई आपत्ति नहीं लगा सकेंगे। अगर कोई रिश्वत मांगता है, तो लोग WhatsApp के ज़रिए शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब होगी इतनी आसान:

  • अपने जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में जाकर अपनी डीड (बिक्री-पत्र आदि) रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।
  • ऑनलाइन डीड बनवाने का विकल्प भी मौजूद है – इसके लिए आप 1076 पर कॉल कर सकते हैं या अपने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर के सेवा केंद्र पर जा सकते हैं।
  • 48 घंटे के अंदर पूरी होगी ऑनलाइन जांच।
  • डिप्टी कमिश्नर यह सुनिश्चित करेंगे कि आपकी रजिस्ट्री बिना किसी परेशानी और भ्रष्टाचार के पूरी हो।

Related Articles

Back to top button