February 24, 2026 10:43 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

हनीमून से लेकर राजा के मर्डर तक… मेघालय पुलिस के वो 13 तीखे सवाल, जिसके सामने सोनम के उड़े होश

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स भी पुलिस की गिरफ्त में हैं. इसी बीच, मेघालय पुलिस ने इस वारदात की मास्टरमाइंड सोनम से पूछताछ की है. मेघालय पुलिस ने सोनम से राजा के साथ हनीमून, प्रेमी राज कुशवाह और मर्डर से जुड़े 13 तीखे सवाल किए, जिसका जवाब देते वक्त वह असहज हो रही थी.

मेघालय पुलिस ने सोनम से साफ शब्दों में पूछा कि क्या वो राजा रघुवंशी के साथ शादी करके खुश नहीं थी. क्या राज कुशवाह को वो पहले से जानती थी. अगर राज कातिल है तो क्या उसे सजा मिलनी चाहिए. आखिर राजा की हत्या का प्लान क्यों बनाया.

मेघालय पुलिस ने सोनम से पूछे ये सवाल

  1. आपने और राजा ने मेघालय का हनीमून कब प्लान किया था?
  2. वापसी की टिकट क्यों नहीं बुक की गई थी? क्या यह पहले से योजना का हिस्सा था?
  3. क्या आप शादी से पहले राज कुशवाह को जानती थीं? आपके बीच लगातार संपर्क के सबूत हैं।
  4. एन्क्रिप्टेड ऐप चैट से पता चलता है कि आप हनीमून के दौरान भी राज के संपर्क में थीं. आप दोनों किस बारे में बात कर रहे थे?
  5. आपकी लाइव लोकेशन आरोपी व्यक्तियों के साथ क्यों साझा की जा रही थी?
  6. 23 मई को मावलाखियात में आपको राजा और तीन हिंदी बोलने वाले पुरुषों के साथ देखा गया था. आप उनके बारे में क्या बता सकती हैं?
  7. स्थानीय गाइड अल्बर्ट पडे का कहना है कि आपने 22 मई को उसकी सेवा लेने से इनकार कर दिया और अगले दिन भी उसे टालती रहीं. ऐसा क्यों किया?
  8. अल्बर्ट ने जिन तीन लोगों की पहचान की है, वे वही हैं जिन्हें बाद में राजा की मौत से जोड़ा गया है. क्या उन्हें आपने या राज ने हायर किया था?
  9. पुलिस को राजा की स्मार्टवॉच और फोन से उनकी लोकेशन उन्हीं लोगों के साथ ओवरलैप होती मिली. जबकि आपकी ज्वेलरी नहीं छुई गई, लेकिन राजा का ₹10 लाख का सोना गायब है. आप इसे कैसे समझाती हैं?
  10. राजा की मां का कहना है कि वह मेघालय नहीं जाना चाहता था और आपके दबाव में गया था. क्या आपने उस पर ज़बरदस्ती की थी?
  11. शादी के वीडियो में आप रस्मों के दौरान असहज और उदास दिख रही हैं. पहले भी आपने इस रिश्ते में रुचि नहीं दिखाई थी. फिर शादी क्यों की?
  12. जांच में आपके और राज कुशवाह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले हैं. आपका जवाब क्या है?
  13. क्या आपने राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी?

11 मई को हुई थी शादी

सोनम और राजा रघुवंशी की शादी इसी साल 11 मई को हुई थी. इसके बाद दोनों शिलॉन्ग गए, जहां राजा की हत्या हो गई. राजा की लाश 2 जून को शिलॉन्ग में खाई में मिली थी. राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी, जहां वे किराए के मकान में रुकी थी. फिर वहां से गाजीपुर गई.

Related Articles

Back to top button