March 29, 2026 6:43 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
देश

‘बर्थडे नहीं, रेव पार्टी…’ बेंगलुरु के फार्म हाउस में गंदा खेल, इस हाल में मिले 31 युवक-युवतियां

तमाम प्रतिबंधों के बावजूद देश के अलग अलग हिस्सों में रेव पार्टी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. नया मामला देश की आईटी सिटी बेंगलुरु का है. यहां बर्थडे के बहाने एक फार्म हाउस में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था. फार्म हाउस के अंदर नशे में डूबे युवक और युवतियां गंदे खेल को अंजाम दे रहे थे. इस दौरान अंदर से आ रहीं अजीब तरह की आवाज को सुनकर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 लड़कियों और 24 लड़कों को आपत्तिजनक हाल में अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली इलाके में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे का है. पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने फार्म हाउस में कुछ अजीब होने की सूचना दी थी. इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फार्म हाउस का गेट खुलवाया तो अंदर का दृष्य देखकर खुद पुलिस वाले भी हैरान रह गए. पुलिस ने माके से सात महिलाओं समेत 31 लोगों को अरेस्ट किया है. यह सभी लोग 24 से 30 साल आयु वर्ग के हैं. पुलिस ने इनके पास से कोकीन, हाइड्रो-गांजा, हशीश और नॉर्मल गांजा जब्त किया है.

4 को जेल, बाकियों को थाने से जमानत

इस छापेमारी के बाद पुलिस ने फार्महाउस में रेव पार्टी की पुष्टि की. बताया कि इस छापेमारी में पकड़े गए सभी लोग आईटी सेक्टर से जुड़े हैं. इनमें एक ड्रग पैडलर भी शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों का मेडिकल कराया. इसमें ड्रग्स की पुष्टि होने के बाद 4 लोगों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है. वहीं बाकी लोगों को पर्सनल बांड भरवाने और चेतावनी देने के बाद थाने से ही जमानत दे दी गई है. डीसीपी ईस्ट डिवीजन वीजे सजीथ के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक इस मामले में फार्महाउस मालिक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज किए गए हैं. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए लोगों में से ही एक व्यक्ति का जन्मदिन था. इसी उपलक्ष्य में इन लोगों ने रेव पार्टी का आयोजन किया था. पुलिस के मुताबिक इस आयोजन में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कराई जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फार्म हाउस से टेलीफोन पर बातकर फार्म हाउस पर किराए पर लिया था.

Related Articles

Back to top button