February 12, 2026 12:32 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
लाइफ स्टाइल

गर्मी में बाल झड़ने से हैं परेशान? तो अपनाएं ये आसान टिप्स

गर्मी में बालों में पसीना आने और धूल मिट्टी के कारण बालों से जुड़ी समस्या काफी आम हो जाती है, जिसमें हेयर फॉल भी सबसे आम समस्या है. बहुत से लोग इस से परेशान हैं, इसे कम करने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं या फिर कुछ लोग कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट करवाते हैं. लेकिन हर ज्यादातर लोग नेचुरल तरीके से अपने हेयर को मजबूत और हेल्दी बनाएं रखना चाहते हैं.

इस मौसम में हेयर फॉल की समस्या को कम करने और बालों को मजबूत बनाएं रखने के लिए कुछ खास बातें का ध्यान रखना और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना बहुत जरूरी है. ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बन सकते हैं. इससे हेयर फॉल की समस्या को भी कम किया जा सकता है.

सूरज की तेज किरणों के कारण पसीना बहुत आता है, जिससे स्कैल्प पर बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जो बाल झड़ने का बड़ा कारण बन सकता है. इसके अलावा हेयर प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल भी हेयर फॉल का कारण बन सकते हैं. साथ ही अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान पान के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जो बालों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है.

गर्मी में हेयर केयर

गर्मी के मौसम में सूरज की किरणों से स्कैल्प का बचाव करने के लिए धूप में बाहर जाते समय छाता लें या फिर टोपी पहनें. यह सेहत के लिए सही रहता है. इसके अलावा गर्मी में स्कैल्प जल्दी गंदा हो जाती है, इसलिए सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें. इसके अलावा बाल धोने से पहले नारियल का तेल लगाएं. आप अपनी पसंद के मुताबिक तेल लगा सकते हैं. इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा और हेयर फॉल को कम किया जा सकता है. इसके अलावा आप हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं. आप बाजार या फिर घर पर बना हेयर मास्क बालों पर लगा सकते हैं.

घरेलू नुस्खे अपनाएं

घर और रसोई में मौजूद नेचुरल चीजों से हेयर फॉल को कम करने में मदद मिल सकती है. आप अपने बालों की जरूरत के मुताबिक उन चीजों का उपयोग कर सकते हैं, जो आपको सूट करती हों. मेथी दाना के हेयर मास्क, एलोवेरा जेल के हेयर मास्क और कई तरह से उपयोग किया जा सकता है. प्याज का रस से भी बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. आंवला और रीठा भी बालों के लिए फायदेमंद होता है.

लाइफस्टाइल और खानपान

प्रोटीन से भरपूर डाइट लें, ओमेगा फैटी एसिड, आयरन, विटामिन ए, डी, सी, ई और बी12 से भरपूर फूड्स अपनी डाइट में शामिल करें. इसके साथ ही रोजाना अपने शरीर की जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इसके अलावा सही लाइफस्टाइल अपनाएं. 7 से 8 घंटे की नींद पूरी लें. साथ ही स्ट्रेस को मैनेज करें.

Related Articles

Back to top button