February 13, 2026 1:55 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

अग्रवाल संगठन के 150 सदस्यौ के दल ने रद्द की तुर्किस्तान की यात्रा

संगठन का 150 सदस्यों का यह दल अब तुर्किस्तान की बजाय वियतनाम की यात्रा पर जाएगा

बिलासपुर। 24 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का 150 सदस्यों का दल तुर्किस्तान की यात्रा पर जाने पूरी प्लानिंग निश्चित कर चुका था, परंतु भारत पाकिस्तान युद्ध में तुर्किस्तान के द्वारा पाकिस्तान का साथ देने की वजह से आज हुई बिलासपुर में एक वृत्त बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल एवं विदेश यात्रा संयोजक श्री राजेंद्र अग्रवाल राजू के आवाहन पर सभी सदस्यों ने एक स्वर से तुर्किस्तान जाने का अपना फैसला बदल डाला।

*जो हमारा नहीं वह, किसी काम का नहीं*
जिस देश ने परोक्ष या अपरोक्ष रूप से पाकिस्तान को सपोर्ट किया है, ऐसे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में हम कोई योगदान नहीं देंगे, ना तो हम तुर्किस्तान की यात्रा करेंगे बल्कि और कोई जाने वाले होंगे उन्हें भी हम सचेत करेंगे कि वे न जाएं.
संगठन का 150 सदस्यों का यह दल अब तुर्किस्तान की बजाय वियतनाम की यात्रा करेगा।

यात्रा के सहसंयोजक सुरेश मंगल बिल्हा ने विस्तृत रूप से बताया कि , छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा इस वर्ष अग्रवाल समाज के सदस्यों के लिए तुर्किस्तान का विदेश यात्रा जाने का प्रोग्राम तय हुआ था, परंतु अभी तुर्किस्तान नेयुद्ध के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया, इसलिए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता कर रहे, डॉक्टर अशोक अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष ने उपस्थित सभी सदस्यों की राय से घोषणा की कि अब यह शैक्षणिक टूर तुर्किस्तान नहीं जावेगा। हम सभी इस वर्ष वियतनाम जाएंगे ।
प्रत्येक उपस्थित सदस्यों ने ताली बजाकर ,इस घोषणा की प्रशंसा करते हुए सहमति प्रदान की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button