February 11, 2026 12:23 pm
ब्रेकिंग
बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ... China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ... AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर... Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार...
हरियाणा

हथिनीकुंड बैराज पर डायाफ्रॉम वॉल का काम दोबारा शुरू, लगेगी 146 करोड़ की लागत

यमुनानगर : यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज पर 146 करोड़ की लागत से बन रही डायाफ्रॉम वॉल का काम मानसून सीजन की वजह से रुक गया था जिसे अब सिंचाई विभाग ने दोबारा शुरू कर दिया है। हाथनिकुंड बैराज पर लगती यमुना नदी से फिलहाल कच्चा माल बाहर निकाला जा रहा है। इसके अलावा RCC के ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं।

सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर आर.एस मित्तल ने बताया कि डायाफ्राम वाल का काम 15 नंवबर से शुरू हो चुका है अब धीरे-धीरे इसकी प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। उन्होंने बताया की डायाफ्रॉम वॉल का निर्माण 4 से 5 दिन में शुरू होगा लेकिन हाथनीकुंड बैराज पर डायाफ्राम वाल के साथ लगते अन्य काम  जारी है।

हथिनीकुंड बैराज पर 6 महीने में महज 30 फीसदी ही काम डायाफ्रॉम वॉल का हो पाया है। सिंचाई विभाग दावा कर रहा था कि मानसून सीजन से पहले डायाफ्रॉम वॉल बना दी जाएगी। लेकिन वह सिर्फ बातों तक ही सीमित रहा है। अब सिंचाई विभाग ने मई 2026 तक काम की डेडलाइन रखी है अब देखना होगा कि मई महीने में क्या सिंचाई विभाग डाया फ्रॉम वाल का निर्माण कर पाएगा।

Related Articles

Back to top button