February 11, 2026 4:49 pm
ब्रेकिंग
Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच...
बिहार

बिहार चुनाव में बीजेपी का टिकट पाने के लिए पीएम मोदी ने नेताओं के सामने रखी ये 1 जरूरी शर्त

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हैं. सभी के सामने एक ही सबसे बड़ी चुनौती है कि किसे-कहां से टिकट दिया जाए. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है. साथ ही साथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के सामने टिकट पाने के लिए एक जरूरी शर्त रखी है. इसके अलावा उन्होंने परिवारवाद और जमींदारी प्रथा का जिक्र किया है.

पीएम मोदी ने गुरुवार को बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेताओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव और संगठन को लेकर बीजेपी नेताओं को कई नसीहतें दी हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि चार पीढ़ी के बाद आज बीजेपी यहां पहुंची है, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. पार्टी कार्यकर्ता पूर्वजों के बलिदान को याद रखें. उन्हीं के बलिदान के बाद आज हम यहां तक पहुंच पाए हैं.

दल बदलू के लिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि पार्टी में सबसे बड़ी पूंजी धैर्य है. धैर्य से हैं, तो मान सम्मान मिलेगा. चुनाव आता है तो दूसरे दल में चले जाते हैं और फिर लौटकर वापस अपनी पार्टी में चले आते हैं. उससेआपका महत्व घट जाता है. पीएम मोदी ने नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति में परिवारवाद नहीं होना चाहिए. जमींदारी प्रथा नहीं होनी चाहिए. ऐसा नहीं हो कि ‘आप नहीं हैं, तो आपके पुत्र हों’ यह नहीं होना चाहिए. कार्यकर्ता मेहनत क्यों करता है, उसके मेहनत का फल क्यों नहीं मिलना चाहिए?

50 हजार से अधिक फॉलोअर होने रखी शर्त

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बूथ को मजबूत कीजिए, बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव जीतेंगे. उन्होंने सबसे बड़ी शर्त रखते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक्टिव होना चाहिए, जो भी उम्मीदवारी चाहते हैं कम से कम 50 हजार से अधिक उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर होना चाहिए. दरअसल, पीएम मोदी के खुद सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं.

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लोगों तक पहुंचाएं

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के सकारात्मक कामकाज को जमीनी स्तर पर लोगों को जाकर बताइए और उन्हें जागरूक करिए. पूरे दुनिया में जिस तरह से पाकिस्तान को आतंकवाद के मामले में नंगा किया गया, इसे जमीनी स्तर पर लोगों को बताइए और कैसे आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई हुई इस बात को भी लोगों को बताने की जरूरत है. इसके अलावा मन की बात सभी बूथ पर लोगों को सुनाई जानी चाहिए.

Related Articles

Back to top button