March 6, 2026 12:07 pm
ब्रेकिंग
इफ्तार पार्टी में मच गई भगदड़! अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने के लिए कोई टेबल के नीचे छिपा... इश्क का खूनी अंत! डिंडोरी में 150 फीट ऊंचे पहाड़ से प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत की छलांग; दो दिन तक खाई... दहशत का तांडव! बेखौफ बदमाशों ने शांति से बैठे लोगों पर फेंका घातक 'सूअरमार बम', चीख-पुकार के बीच लहू... करोड़ों की चपत और अब आफत! सुरेश कुटे और पत्नी अर्चना के 'इन्वेस्टमेंट प्लान' का खुला राज, 2467 करोड़... T20 World Cup 2026 Final India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया! इंग्लैंड को रौंदकर खिता... Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने रिवील किया डेट ... सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! 3 दिन में रिकॉर्ड बढ़त, चांदी भी हुई बेकाबू; जानें अब निवेश करें या गि... डिजिटल स्ट्राइक! पाकिस्तान से रची गई ईरान-इजरायल जंग की झूठी कहानी; हैक किए गए अकाउंट्स से फैलाया जा... Rang Panchami 2026 Upay: रंग पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगा प्यार और खुशहाली;... Summer Health Tips: गर्मियों में लू से बचना है तो अभी से पीना शुरू करें इस बीज का पानी; इम्यूनिटी भी...
छत्तीसगढ़

कथित धर्मांतरण के आरोप में हनुमान चालीसा का पाठ, दुर्ग में बजरंग दल का बवाल

दुर्ग: जामुल थाना इलाके के कैलाश नगर में रविवार को जमकर बवाल हुआ. दरअसल कैलाश नगर में चर्च में सुबह के वक्त प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था. आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे. इसी बीच किसी ने बजरंग दल को ये सूचना दी कि वहां पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए.

कथित धर्मांतरण के आरोप में हंगामा: बजरंग दल के सदस्यों का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है. कथित धर्मांतरण के विरोध में बड़ी संख्या में आए बजरंग दल के लोगों ने जमकर नारेबाजी की. बजरंग दल के सदस्य चर्च के सामने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरु कर दी. नारेबाजी के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया.

मौके पर पहुंची जामुल पुलिस: कथित धर्मांतरण और हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर जामुल पुलिस की टीम भी पहुंची. पुलिस की टीम ने पहले तो हंगामा शांत कराया भी प्रार्थना सभा में आए लोगों को वहां से निकाला. सभी बसों के जरिए थाने लाकर पूछताछ की गई. बताया गया कि जब बाहर हंगामा हो रहा था तब चर्च के भीतर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. ज्यादातर लोग घासीदासनगर और आस पास के क्षेत्रों से आए थे.

हमें हंगामे की खबर मिली थी. सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे और वहां से भीड़ को हटाया. हमने उनकी बातें भी सुनी. जिस जगह पर चर्च है वहां पर कई दूसरे राज्यों की नंबर प्लेट लगी गाड़ियां खड़ी मिली हैं. हमारी जांच जारी है. हमने चर्च के भीतर भी जाकर देखा. वहां पर प्रार्थन सभा का आयोजन किया गया था. सारी बातें अभी अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं. धर्मांतरण किया जा रहा था या नहीं इसपर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. सभी बातें जांच का विषय है: हरीश पाटिल, सीएसपी छावनी

धर्मांतरण छत्तीसगढ़ में रहा है बड़ा मुद्दा: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर लंबे समय से विवाद चलता रहा है. कांग्रेस और बीजेपी अक्सर धर्मांतरण को लेकर एक दूसरे पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करती रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button