Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख... Pathankot Crime: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला दरिंदा गिरफ्तार! पठानकोट पुलिस की बड़ी क... Jalandhar Gold Silver Price: जालंधर में आज क्या है सोना-चांदी का भाव? खरीदारी से पहले देखें सोमवार क... BJP Office Attack: भाजपा दफ्तर पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड... Amritsar School Holiday: अमृतसर के कई स्कूलों में तुरंत छुट्टी का ऐलान! अचानक क्यों बंद हुए स्कूल? ज...

मध्य प्रदेश में नर्स का कमाल… डॉक्टर की गैरमौजूदगी में सूझबूझ से कराया महिला का प्रसव, एक साथ तीन बेटियों ने लिया जन्म

उमरिया । अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम जोखिम लेकर अकेले अपने दम पर एक महिला की तीन बच्चियों की डिलीवरी करवा दी। अब सभी दूर एएनएम की तारीफ हो रही है और लोग कर रहे हैं कि यदि मन में सेवा भावना और कर्तव्यों के प्रति समर्पण हो, तो साधन की कमी आड़े नहीं आ सकती।

जिले के अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम अभिलाषा सिंह रोज की तरह 27 मई को सुबह 8 बजे से अपनी ड्यूटी पर थीं। उस दिन उनके साथ महज एक स्वीपर ही मौजूद थी, जो दिन में खाना-खाने अपने घर चली गई।

दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही अभिलाषा को एंबु

बरही अस्पताल में कराया भर्ती

बिना किसी साधन और स्टाफ के एएनएम द्वारा तीन बच्चियों की डिलीवरी तो करा दी गई, पर सुविधाओं की कमी के चलते अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा-बच्चा को रखना सही नहीं था। ऐसे मे डॉ. शिव प्रजापति ने आवश्यक उपचार के उपरांत उन्हे बरही अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

बताया गया है कि महिला की पहली बच्ची का वजन 2.5 तथा दूसरी का 2.3 किलो है जबकि तीसरी बच्ची महज 1.5 किलो की ही है। बहरहाल माता और उनकी तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सेवा के रिस्क को समझना जरूरी

अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम अभिलाषा ने मौके की नजाकत को देखते हुए पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। यही वजह है कि प्रसूता और शिशुओं को नव जीवन मिल सका। उनके इस कार्य की जिले भर मे प्रशंसा हो रही है।

लेंस चालक ने एक क्रिटिकल केस आने की जानकारी दी, तो वे भोजन का ख्याल छोड़ कर अकेले ही डिलीवरी की तैयारी में जुट गई। करीब 2.30 पर महिला उर्मिला पति गोकुल बर्मन, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पड़वार को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

एएनएम ने तत्काल आवश्यक दवाएं दीं। थोड़ी ही देर में उर्मिला को 3.27 बजे पहली डिलीवरी हो गई। महिला ने इसके कुछ ही मिनट बाद 3.30 बजे दूसरी और 3.56 पर तीसरी कन्या शिशु को जन्म दे दिया।

अपनी सूझबूझ से तीन सफल डिलीवरी कराने के बाद एएनएम अभिलाषा सिंह ने चिकित्सक डॉ. शिव प्रजापति को सूचना दी, तो वे केंद्र पहुंच गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.