March 7, 2026 1:44 pm
ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ...
उत्तरप्रदेश

कानपुर जाने के लिए निकला था युवक, फिर नहर के पास पड़ी मिली लाश… औरैया में युवक की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पटना नहर पर बूझपुर गांव मोड़ के पास एक युवक का शव पड़ा मिला. जानकारी मिलते ही मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई और तुरंत थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही थाना बेला अध्यक्ष गंगा दास गौतम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी.

इसके बाद क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा, थाना अध्यक्ष बिधूना और थाना अध्यक्ष सहार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान बेला थाना क्षेत्र के कुर्सी के रहने वाले मान सिंह के बेटे शैलेंद्र के रूप में की है. पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली, औरैया भेज दिया गया है. परिजन के मुताबिक मृतक शैलेंद्र के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह परिवार का इकलौता बेटा था.

नहर के पास मिला शव

शैलेंद्र के परिवार में पत्नी अर्चना और उसका 5 साल का बेटा सौरभ है. शैलेंद्र आगरा में कुल्फी बेचने का काम करता था. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 4 बजे शैलेंद्र रोजगार के सिलसिले में कानपुर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. अगले दिन उसका शव नहर के पास मिला, जिसके बाद शव मिने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

घटना के बाद पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शैलेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शैलेंद्र की मौत के पीछे क्या कारण है.

Related Articles

Back to top button