August 5, 2025 11:25 pm
ब्रेकिंग
सावन का अंतिम सोमवार सुबह 4 बजे विशेष पूजा के बाद भस्म आरती कर किया जलाभिषेक दुधारू-गर्भवती गायों की एक ही रात में चोरी,गौपालक चिंतित,तस्करी की आशंका उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’ जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा,एक ट्रक से ,51लाख रु कीमत का,734 कार्टून म... हरि जायसवाल तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जशपुर जिला अध्यक्ष किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, Video वायरल… पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन, मुंबई से गृह ग्राम हाथीबेड पहुंच...
पंजाब

Punjab में Gangster ने पुलिस पर की फायरिंग! SHO घायल, मचा हड़कंप

खन्ना: लुधियाना के कुख्यात गैंगस्टरों में शामिल गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गैरी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में सिटी थाना-2 के SHO तरविंदर बेदी ने फायर कर उसकी टांग में गोली मारी। घटना के बाद गैरी को पकड़कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान SHO तरविंदर बेदी भी घायल हो गए और वे भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उक्त कार्रवाई CIA स्टाफ और सिटी थाना-2 की टीम ने मिलकर की। पुलिस ने बताया कि गैरी उन आरोपियों में से एक था जो 15 जून को ग्रीनलैंड होटल के पास हुई गैंगवार की घटना में शामिल था। यह गैंगवार गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुई थी। इस मामले में गैरी ललतों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस जांच के दौरान गैरी ने कबूला कि उसने भट्ठियां इलाके की रेलवे लाइन के पास एक पिस्तौल छिपा रखी थी। इसके बाद पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए वहां लेकर गई। लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो गैरी ने अचानक पेड़ों के बीच से पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसकी गोली एक पेड़ में जा लगी। जवाबी कार्रवाई में SHO तरविंदर बेदी ने गैरी की टांग में गोली मारी और उसे काबू कर लिया गया।

जिला पुलिस प्रमुख SSP डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि गैरी ललतों एक खतरनाक और कुख्यात गैंगस्टर है, जो कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। हथियार की बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान उसकी टांग में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। SHO तरविंदर बेदी भी इस दौरान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गैरी द्वारा पुलिस पर हमला करने के चलते उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला और अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब गैरी से जुड़े अन्य गैंग मेंबर्स की पहचान कर रही है और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button