February 25, 2026 3:31 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
खेल

अपनी मर्जी से IPL में नहीं खेल पाएंगे ये खिलाड़ी? पाकिस्तान के हमले के बाद मंडरा रहा बड़ा खतरा

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है. पड़ोसी देश लगातार नापाक हरकतें कर रहा है, जिसका असर क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल पर भी पड़ा. धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने एक हफ्ते के लिए आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला लिया. यानी 7 दिन के बाद दोबारा हालात की समीक्षा की जाएगी और नए प्लान के साथ लीग को पूरा करवाने की कोशिश होगी. लेकिन विदेशी खिलाड़ी कथित तौर पर अपने-अपने घर वापस जा रहे हैं. ऐसे में अब उनका इस लीग में अपनी मर्जी से खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.

अपनी मर्जी से आईपीएल नहीं खेल पाएंगे ये खिलाड़ी?

दरअसल, बीसीसीआई अपनी ओर से पूरी कोशिश कर सकती है कि एक हफ्ते के बाद सीजन को कैसे भी शुरू करके बाकी मैचों को पूरा करवाया जाएगा. वरना उसके लिए आगे खाली विंडो ढूंढना काफी मुश्किल होगा. मार्च से मई का ही एक ऐसा समय होता है जब बड़े देश इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं. ऐसे में बीसीसीआई होम और अवे फॉर्मेट को खत्म करके कुछ वेन्यू पर ही सारे मुकाबले करवा सकती है. जिन वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान के तनाव का असर कम हैं, वहां पर बचे हुए मुकाबले हो सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने भी सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर फिर से आईपीएल शुरू होने के लिए तैयार रहने के लिए सूचित करें. लेकिन जो खिलाड़ी अपने देश लौट गए हैं, वो इस बार अपनी मर्जी से वापस नहीं आ पाएंगे. दरअसल, उन्हें अपने क्रिकेट बोर्ड से इसकी परमिशन लेनी होगी. साथ-साथ भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए उन्हें अपनी सरकारी की मंजूरी की भी जरूरत पड़ सकती है.

क्रिकेट बोर्ड ने जताई थी चिंता

हाल ही में विदेशी खिलाड़ियों के क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी बयान जारी करते हुए कहा था कि हम पाकिस्तान और भारत में चल रहे एक्शन पर नजर बनाए हुए हैं. हम BCCI और PCB के अधिकारियों के संपर्क में हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी फिर से भारत आएंगे या नहीं, ये काफी क्रिकेट बोर्ड पर निर्भर करता है.

Related Articles

Back to top button