March 13, 2026 9:01 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
रायपुर संभाग

//छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक में //

संपूर्ण सेवाकाल को पेंशन गणना शामिल करने की मांग//

 

रायपुर–/भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक रविवार 1 जून 25 को रायपुर में मेरिन ड्राइव के निकट स्थित राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्यालय में संपन्न हुआ। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनिल पाठक ने की। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर, जिला रायपुर के अध्यक्ष आर जी बोहरे, सरगुजा संभाग के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह,विनोद जैन बिलासपुर आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंबिकापुर,बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, महासमुंद,गरियाबंद, दुर्ग, कवर्धा, बलौदाबाजार भाटापारा तथा रायपुर जिले प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में नियमित किए गए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संपूर्ण सेवा अवधि को पेंशन के लिए गणना में लेने और उन्हें भी अन्य सेवानिवृत कर्मचारियों की भांति सभी आर्थिक लाभ अवकाश नगदीकरण व उपादान देने की सरकार से मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने सेवानिवृत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के समस्या के निपटारे में अधिकारियों पर टाल मटोल करने एवं रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया और सभी कर्मचारियों को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ जुड़कर आंदोलन के लिए तैयार रहने का आव्हान किया।

जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ सेवानिवृत दैनिक वेतन भोगी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनिल पाठक ने आगे बताया है कि राज्य में सेवानिवृत नियमित किए गए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीगण 40 साल सेवा के बाद भी न्यूनतम पेंशन 7550 रुपए से अधिक की पात्रता नहीं रखते क्योंकि नियमितीकरण तिथि से उनकी पेंशन प्रकरण की गणना करने पर 33 वर्ष की क्वालीफाइंग सेवा की शर्ते पूरी नहीं होती, जबकि संबंधित कर्मचारी की सेवा अवधि दैनिक वेतन भोगी के रूप की गई सेवा को जोड़ने पर 33 वर्ष से कहीं अधिक होता है। इस मांग के पूरा होने से जलसंसाधन,लोकनिर्माण, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा वन विभाग के हजारों लाभान्वित होंगे।उन्होंने सरकार से उनकी दैनिक वेतन भोगी के रूप में किए गए सेवा अवधि को पेंशन गणना शामिल कर आज स्थिति में (एरियर सहित नहीं) पूर्ण पेंशन का लाभ देकर जीवन स्तर में सुधार करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button