February 23, 2026 9:21 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सब्जी बनाने को लेकर मर्डर, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. जहां घरेलू विवाद ने खून खराबे का रूप ले लिया. मामूली बहसबाजी से शुरू हुआ तनाव इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान विनोद बंजारे, उम्र 38 वर्ष, निवासी कवर्धा के रूप में की गई है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

सब्जी के लिए भाई ने ली भाई की जान: विनोद बंजारे और उसका छोटा भाई श्रवण बंजारे के बीच पिछले कुछ समय से घर में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था. मृतक की मां ने बताया कि सोमवार शाम दोनों भाइयों के बीच रोजाना एक ही सब्जी बनाए जाने को लेकर फिर से कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि श्रवण अपना आपा खो बैठा. गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और विनोद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

कबीरधाम पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार: घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत क्षेत्र को घेराबंदी कर नियंत्रित किया. फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए.पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या पूरी तरह आवेश और पारिवारिक कलह का परिणाम है.

खाने बनाने के नाम पर दोनों सगे भाइयों में विवाद हुआ. छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. दोनों शराब के नशे में अक्सर लड़ते रहते थे –योगेश कश्यप, टीआई कवर्धा

पुलिस ने आरोपी छोटे भाई श्रवण बंजारे को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि घटना के समय वास्तव में क्या हुआ और विवाद किस हद तक बढ़ा था. पड़ोसियों का कहना है कि दोनों भाइयों में पहले भी बहस होती रहती थी, लेकिन कभी किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला जानलेवा बन जाएगा. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना पारिवारिक तनाव से उत्पन्न हिंसा की एक और दर्दनाक मिसाल बनकर सामने आई है.

Related Articles

Back to top button