June 8, 2025 9:24 pm
ब्रेकिंग
कौन हैं मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जल उठा मणिपुर जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में क्यों बहाल नहीं हो रही शांति? प्रियंका गांधी का बड़ा हमला मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या की NIA करेगी जांच, MHA ने जारी किया आदेश कानपुर के इस गांव में 34 परिवारों ने क्यों लगाए मकान बिक्री के पोस्टर? मंत्री तक पहुंची बात, फिर जो ... बरेली: IVRI के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल, देसी तकनीक से कुत्ते का किया हिप रिप्लेसमेंट; पुलिस का डॉग ... हिंदू से लेकर मुस्लिम तक… 20 शादियां कीं, जो मिला उसी से विवाह, कहानी लुटेरी दुल्हन की जो साथ लेकर च... ‘गांव वालों कूद जाऊंगा…’ 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे तक काटा बवाल, पुलिस भी पहुंची दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलने पर संजय सिंह बिफरे, रेखा सरकार पर बोला हमला
सरगुजा संभाग

पेयजल संकट पर नपा अध्यक्ष ने की महत्वपूर्ण बैठक, जल आपूर्ति सुधारने के दिए निर्देश

जशपुरनगर – नगर के कई वार्डों में पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। नगरपालिका की तमाम कोशिशों के बाद भी नगरवासियों को गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने जल प्रदाय शाखा के सभी कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक रखी। बैठक में शहर के सभी 20 वार्डों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अध्यक्ष भगत ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों से जमीनी स्तर की चुनौतियों और तकनीकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें धैर्यपूर्वक सुना।
बैठक में कर्मचारियों ने पानी की आपूर्ति में आ रही विभिन्न बाधाओं की जानकारी दी, जिनमें पुराने पाइपलाइन नेटवर्क, जल स्रोतों में कमी, और मशीनरी की खराबी जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।
अध्यक्ष भगत ने इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा, “हमारी कोशिश है कि हर नागरिक को नियमित और स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए कर्मचारियों की भूमिका अहम है, और उनकी समस्याओं का समाधान कर ही हम बेहतर व्यवस्था दे सकते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button