February 23, 2026 10:49 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट… हिमाचल में गिरेंगे ओले, इन राज्यों में चलेगी हीट वेव

राजधानी दिल्ली के मौसम में इन दिनों नमी बनी हुई है. जून की शुरुआत दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान के साथ हुई. अब आज भी दिल्ली के लिए मौसम विभाग की ओर से दो दिन के लिए आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के तापमान में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

देश के ज्यादातर इलाकों में जून के हफ्ते से ही बारिश का दौर जारी है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बरसात देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है. आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल में ओलावृष्टि की संभावना

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है. 4 जून को उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है. यही नहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 4 जून को कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 04 से 07 जून के बीच आंधी चलने की संभावना है. 04 जून को बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल और कर्नाटक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है.

तामपान में आएगी गिरावट

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले 5 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. वहीं अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

ओडिशा-पश्चिम बंगाल में हीट वेव

4 से 6 जून के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना है. इस दौरान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है. जम्मू, कश्मीर, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

Related Articles

Back to top button