April 2, 2026 4:11 pm
ब्रेकिंग
शिवरीनारायण की महानदी में 'बोट वॉर'! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टक... बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री... झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली! सिर्फ 5 जिलों में 100% मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, बाकी जिलों क... Giridih Court High Drama: गिरिडीह कोर्ट में प्रेमी जोड़े की शादी पर महासंग्राम! लड़का-लड़की पक्ष में... झारखंड में 'डकैत राज'? प्रतुल शाहदेव का बड़ा हमला—"राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं रहमान जैसे अपराधी" Jharkhand Weather Update: 2 अप्रैल को झारखंड में साफ रहेगा मौसम, चाईबासा में पारा सबसे हाई हॉकी का महाकुंभ! 540 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी; राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ Sonahatu Elephant Rescue: कुएं में गिरा विशालकाय हाथी! घंटों चला मौत और जिंदगी का खेल, आखिर में मिली... लातेहार में नक्सलियों को तगड़ा झटका! 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा ने किया सरेंडर देवघर वासियों को बड़ी राहत! अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस, खत्म होगी सिलेंडर की मारामारी
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR का मौसम बदलेगा! पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू, 27-28 अक्टूबर को कई इलाकों में हो सकती है बारिश

दिल्ली में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. तापमान में गिरावट की वजह से शनिवार को दिल्ली में इस महीने का अब तक का सबसे न्यूनतम ताममान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता “खराब” श्रेणी में बनी रही. वहीं, पश्चिम विक्षोभ की वजह से दिल्ली और एनसीआर में 27-28 अक्टूबर को बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16-17°C और अधिकतम तापमान 29-32°C के बीच रहा. दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 01-03°C कम रहा. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 8 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं.

मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 27 अक्टूबर, 2025 से 29 अक्टूबर, 2025 की सुबह तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है.

27-28 अक्टूबर को हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव में 27 अक्टूबर की शाम से 28 अक्टूबर, 2025 की सुबह तक दिल्ली में एक या दो बार बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. 29 अक्टूबर को दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की योजना है, लेकिन उससे पहले मौसम में बदलाव देखा जा सकता है.

मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. 27 अक्तूबर से दिल्ली -एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने की संभावना है और इसका असर 26 अक्टूबर से ही दिखने लगेगा.

बदलने लगा है दिल्ली का मौसम

26 अक्तूबर की शाम से दिल्ली में हल्के बादल देख जा सकते हैं. रविवार की सुबह दिल्ली में धुंध का प्रकोप देखा जा सकता है. इसके बाद दिल्ली और एनसीआर का मौसम तेजी से करवट लेगा. 27 अक्तूबर और 28 अक्टूबर को हल्की बारिश या बंदाबूंदी से प्रदूषण से भी राहत मिलने की संभावना है.

जानें कैसा रहा वायु प्रदूषण का हाल

इस बीच,सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबाह का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर ‘खराब’ श्रेणी का रहा. ITO और औखला क्रमशः 330 और 332 वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के साथ दिल्ली के ज्यादातर स्टेशन बहुत खराब श्रेणी (300 से ऊपर) में हैं और आनंद विहार और वजीराबाद का AQI 400 से ऊपर होने के साथ गंभीर श्रेणी में हैं.

Related Articles

Back to top button