February 12, 2026 3:43 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

आज बनेगी मुर्गा बिरयानी! पोल्ट्री फार्म में की चोरी, साथ में काउंटर से ले गया तेल-मसाले; CCTV में हुआ कैद

मध्य प्रदेश के जबलपुर को यूं ही अजब-गजब का शहर नहीं कहा जाता है. यहां से आने वाले मामले अक्सर हैरान कर देते हैं. एक ऐसा ही मामला जबलपुर के बरेला क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक अज्ञात चोर ने पोल्ट्री फार्म में सेंध लगाकर, न सिर्फ मुर्गी चुराई, बल्कि जाते-जाते काउंटर में रखे तेल, मसाले और कैश पर भी हाथ साफ कर दिया. यह पूरी घटना बरेला बाईपास रोड स्थित एक पोल्ट्री प्रोडक्ट दुकान की है. फिलहाल दुकान संचालक की शिकायत पर बरेला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

दरअसल बरेला बाईपास में स्थित पोल्ट्री फार्म के संचालक अजीत कुशवाहा के मुताबिक, यह कोई पहली बार की घटना नहीं है. बीते दो महीनों में यह चौथी बार है जब चोर ने फार्म को निशाना बनाया है. अजीत कुशवाहा ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोर दुकान के पीछे की जाली तोड़कर अंदर घुसा और पोल्ट्री प्रोडक्ट के साथ-साथ कैश काउंटर में रखे हजारों रुपये भी ले उड़ा. चोर की हरकतें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं. फिर भी पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है. अजीत कुशवाहा ने कहा कि पहली दो चोरियों के बाद हमने सतर्कता बरती और दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, लेकिन इसके बावजूद चोर चौथी बार सेंध लगाने में सफल रहा. इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि मानसिक परेशानी भी बढ़ गई है.

चोर की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. एडिशनल एसपी ग्रामीण जबलपुर सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बरेला थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. साथ ही थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के मन में डर बना रहे. एएसपी शर्मा ने कहा कि चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. दुकान में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

एक महीने में चौथी घटना

वहीं बीते दिन सिहोरा थाना में रसगुल्ला चोरी होने की एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था सीसीटीवी फुटेज में दो युवक एक दुकान से रसगुल्ला का डिब्बा और दो राजश्री के पाउच चुराते हुए नजर आ रहे थे. वहीं दूसरी घटना गढा पुलिस थाना से सामने आई थी जहां नमक चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें भी एक बाइक सवार दुकान के बाहर रखी नमक की बोरियां चोरी करते हुए कमरे में कैद हुआ था.

मुर्गी चोरी की घटना से लोगों में दहशत

इस अजीबोगरीब चोरी की घटना ने न केवल स्थानीय नागरिकों को हैरत में डाल दिया है. बल्कि यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक ही दुकान में दो महीने में चार बार चोरी हो चुकी है, तो आखिरकार अपराधी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर कैसे है? बरेला में हुई मुर्गी चोरी की घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेना जरूरी है. ताकि ऐसे अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके. फिलहाल स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button