August 5, 2025 6:37 am
ब्रेकिंग
राज्य और पेंशनरों के हित में धारा 49 को विलोपित होना जरूरी - नीलकंठ टेकाम दिल्ली: 350 किस्म के आमों की प्रदर्शनी में दिखी भारत की झांकी…एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन भूतेश्वर नाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का बोलेरो वाहन पलटा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल बाल संप्रेषण गृह में किशोर आरोपित का फिल्मी गाना देखते वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल उत्तरी छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश, बिजली गिरने के भी आसार... IMD की चेतावनी दो दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे 10 हजार से अधिक लोग, टंकी की सप्लाई ठप होने से हाल बेहाल राज्योत्सव पर मिलेगा नया विधानसभा भवन, 52 एकड़ में हो रहा निर्माण, जानें क्यों है खास छत्तीसगढ़ में मनमाना किराया वसूली पर लगेगा शिकंजा, नियम न मानने पर टूरिस्ट बसों का परमिट होगा कैंसल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 लापता बच्चों की तलाश कर पहुंचाया घर बिलासपुर में 21,992 राशन कार्ड संदिग्ध, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
पंजाब

पंजाब में बड़ी घटना! सिविल अस्पताल में भिड़े नशेड़ी, हुई फायरिंग

लोहियाँ खास   : जालंधर देहात के थाना लोहियां खास के अंतर्गत आते सिविल अस्पताल में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान के दौरान लोहियां के सिविल अस्पताल में नशीली गोलियां लेने आए युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह उर्फ तेज़ी पुत्र गोविंद सिंह, निवासी बाड़ा जगीर, और गुरतेज सिंह पुत्र अनुप सिंह, निवासी लोहीयाँ खास – दोनों व्यक्ति सुबह सिविल अस्पताल में मुफ्त मिलने वाली नशे की दवाई लेने आए थे। वहां कुलवंत सिंह ने गुरतेज सिंह को कहा कि “तू लड़कियों को छेड़ता है”, जिससे दोनों में आपसी रंजिश बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद गुरतेज सिंह अपने घर से हथियार लेकर आया और कुलवंत सिंह को डराने-धमकाने लगा। उसने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी, जो उसकी बांह में लगी बताई जा रही है। इसके बाद कुलवंत सिंह ने कथित तौर पर गुरतेज सिंह से हथियार छीनकर उसी की राइफल से उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने  लोहियां खास के मुखी लाभ सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र में गोलियां लेने आए दो व्यक्तियों कुलवंत सिंह तेज़ी और गुरुतेज सिंह के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गुरुतेज सिंह ने अपने 12 बोर हथियार से कुलवंत सिंह तेज़ी पर गोली चला दी। तेज़ी की बाईं बाजू पर कोहनी के पास गोली लगी।

इस दौरान तेज़ी और मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों ने गुरुतेज सिंह का हथियार छीन लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहियां खास के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने पर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखकर जालंधर के लिए रेफ़र कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने के मुखी लोहियां खास लाभ सिंह ने दोनों पक्षों के वारसों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button