February 23, 2026 5:52 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

बेंगलुरु भगदड़ मामला: KSCA को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अधिकारियों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

कर्नाटक हाईकोर्ट ने चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को बड़ी राहत दी है. केएससीए के अध्यक्ष रघु राम भट और अन्य पदाधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर फिलहाल दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. अदालत ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक अधिकारियों के खिलाफ कोई गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.

दरअसल, गुरुवार को पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केएससीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

इसके खिलाफ केएससीए ने शुक्रवार को हाईकोर्ट का रुख किया और एफआईआर रद्द करने की मांग की. संघ ने दलील दी कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन इसमें उनकी कोई सीधी जिम्मेदारी नहीं है.

जानें क्या है मामला?

यह भगदड़ बुधवार शाम को बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय मच गई, जब बड़ी संख्या में लोग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2024 की जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे. सीमित संख्या में प्रवेश पास होने के बावजूद भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ में बदल गई. इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 56 लोग घायल हो गए.

गोविंदराज को सीएम ने राजनीतिक सचिव के पद से हटाया

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की. आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट और केएससीए के अधिकारियों पर आयोजन में लापरवाही का आरोप लगाया गया है. मामले में अब तक चार अधिकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले भी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, निखिल को शुक्रवार सुबह दुबई जाते समय केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया.

वहीं, कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार ने विधान परिषद सदस्य गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राजनीतिक सचिव के पद से हटा दिया है.

निखिल सोसले की याचिका पर भी सुनवाई

हाईकोर्ट ने निखिल सोसले द्वारा दायर याचिका पर भी सुनवाई की, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. इस पर अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को जांच के दौरान ही हिरासत में लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी केवल आवश्यकता पड़ने पर की जाएगी. अदालत ने मामले की सुनवाई जारी रखने की बात कही है.

इस बीच, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से फिलहाल केएससीए पदाधिकारियों को राहत मिल गई है, लेकिन मामले की गहराई से जांच जारी है. अगली सुनवाई में यह तय होगा कि एफआईआर को रद्द किया जाएगा या नहीं. अदालत ने सभी पक्षों को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button