February 27, 2026 6:31 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में डैम टूटा, एक परिवार के 7 लोग बहे, 4 के शव बरामद

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इस साल काफी बारिश हुई है. रायपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अतिवृष्टि हुई है. मूसलाधार बारिश से सभी डैम लबालब भरे हुए हैं. मंगलवार रात तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र के विश्रामनगर में डैम अचानक टूट गया. जिससे निचले इलाके में स्थित घर उसकी चपेट में आ गए. डैम टूटने के बाद कई लोग बह गए. अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

घटना स्थल पर भयावह मंजर: बलरामपुर जिला मुख्यालय से महज पंद्रह किलोमीटर दूर मंगलवार रात करीब दस से ग्यारह बजे के दरमियान अचानक लुत्ती डैम से पानी का रिसाव होने लगा. कुछ ही देर में डैम टूट गया और पानी का सैलाब निचले हिस्से में बहने लगा. जहां एक घर में सो रहे सात लोग बह गए. चार लोगों के शव मिले हैं. तीन अब भी लापता है. एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. इस घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक बेजुबान मवेशियों की भी जान चली गई है.

कई मवेशी भी बहे: डैम टूटने से कई खेतों में पानी भर गया. फसलें भी बर्बाद हो गई. कई मवेशी भी बह गए. कुछ अन्य घर भी पानी की चपेट में आकर ढह गए. ऐसे लोगों को प्रशासन के तरफ से पंचायत भवन में शिफ्ट किया जा रहा है.

रेस्क्यू जारी: इस घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. रात में ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. नगर सेना के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई है.

लापरवाह अधिकारियों पर हो कार्रवाई: डैम टूटने की घटना के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सैलाब में जिंदा बचे एक व्यक्ति से हमने बात की. उसने बताया कि, 5-6 साल पहले डैम में सुराख़ था. इससे पानी रिसाव होकर बहता था लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया. विभाग समय रहते ध्यान देता तो यह घटना नहीं होती.

प्रभावितों की लिए की जा रही व्यवस्था: बलरामपुर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि, 4 डेडबॉडी रिकवर हुई है. लापता लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. 3 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. ग्राम पंचायत भवन में प्रभावितों के रूकने और भोजन की व्यवस्था की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button