February 24, 2026 2:15 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

राजा और सोनम की कहानी में राज की एंट्री, अफेयर की कहानी में छिपी है पति की मर्डर मिस्ट्री

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. राजा की लाश मेघालय के शिलॉन्ग में खाई में मिली थी. मेघालय पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ही है. वारदात के बाद सोनम मेघालय से भागकर यूपी के गाजीपुर चली गई थी, जहां से एक ढाबे से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि शादी से पहले सोनम का एक युवक से अफेयर था. इसी अफेयर के चलते उसने पति राजा रघुवंशी की हत्या सुपारी देकर अपराधियों से करवा दी. हालांकि, पुलिस ने सोनम के प्रेमी को भी अरेस्ट कर लिया है.

इंदौर में सोनम का प्लाईवुड का बिजनेस है. यहीं पर राज कुशवाह नाम का एक युवक जॉब करता था, जो उम्र में सोनम से पांच साल छोटा है. उसे बिलिंग की जिम्मेदारी मिली थी. काम के दौरान सोनम और राज का अक्सर आमना-सामना होता था. खूब बातें भी होती थीं. फिर दोनों में प्रेम हो गया. इसी बीच, सोनम की शादी राजा रघुवंशी के साथ फिक्स हो गई. दोनों परिवारों की सहमति से राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को धूमधाम से हुई.

शादी से पहले तैयार थी राजा के मर्डर की स्क्रिप्ट

सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने राजा रघुवंशी के मर्डर की प्लानिंग शादी से पहले ही कर ली थी. प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर सोनम ने राजा के मर्डर की ऐसी साजिश रची कि किसी को भी उसपर शक न हो. इसलिए उसने राजा का मर्डर करवाने के लिए सुपारी किलर हायर किए. सोनम ने वारदात की जगह ऐसी चुनी कि राजा की लाश किसी को न मिले. इसके लिए उसने राजा से जिद कर हनीमून डेस्टिनेशन शिलॉन्ग चुना. वह साजिश के तहत राजा को शिलॉन्ग के पहाड़ों पर ले गई. यहीं पर सुपारी किलर्स ने राजा की हत्या कर लाश को खाई में फेंक दिया. पुलिस को राजा की लाश बिल्कुल सड़ी-गली अवस्था में मिली. वहीं, सोनम मेघालय से फरार हो गई और यूपी के गाजीपुर चली गई.

राजा पर पहला हमला किसने किया?

पुलिस ने इस केस में सोनम के अलावा विक्की ठाकुर, राज और आनंद को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, राजा पर पहला हमला आनंद ने किया था. तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. मेघालय के लिए अपराधियों का ट्रेन टिकट सोनम ने ही करवाया था. हालांकि, वापसी का टिकट नहीं कराया था.

11 मई को दोनों की हुई थी शादी

सोनम और राजा की शादी इसी साल 11 मई को हुई थी. दोनों एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आए थे. शादी के बाद सोनम ने शिलॉन्ग में हनीमून मनाने का प्लान बनाया था. दोनों शिलॉन्ग गए. यहीं पर राजा की हत्या कर दी गई. हत्या के 17 दिन बाद सोनम को पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से अरेस्ट किया है.

Related Articles

Back to top button