February 24, 2026 2:15 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

VDG को स्पेशल ट्रेनिंग… PoK में एक्टिव हुए लॉन्च पैड के बीच BSF तैयार कर रही नई ‘फौज’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के इलाके में BSF की तरफ से विलेज डिफेंस गार्ड (VDG) के सदस्यों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है. ये ट्रेनिंग इसलिए भी अहम है क्योंकि आने वाले दिनों में अमरनाथ यात्रा भी होने वाली है. इस यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियां और सुरक्षाबलों के सामने चुनौतियां बेहद ज्यादा रहती हैं.

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, ऐसे इनपुट्स भी सामने आ रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल के अपोजिट पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के लॉन्च पैड एक बार फिर एक्टिव हुए हैं, जिसके चलते बीएसएफ और भारतीय सेना भी ज्यादा अलर्ट है.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से सुरक्षाबल पाकिस्तान की हर नापाक हरकत को कुचलने के लिए तैयार हैं. यही वजह है कि वीडीजी को भी मजबूत किया जा रहा है. 90 के दशक में इसी VDG के लोगों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से लड़ाई लड़ी थी, लेकिन अब बॉर्डर पर पाकिस्तान की नापाक साजिश को विफल करने के लिए बीएसएफ VDG को तैयार कर रही है. इन VDG के सदस्यों को ऑटोमेटिक राइफल चलाना और अपने इलाके की किस तरीके से सुरक्षा करनी है इसकी विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है.

पाक को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सिखाया सबक

पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. पाकिस्तान में बैठे दहशतगर्दों के ठिकानों को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया. भारत की ये कार्रवाई पाकिस्तान को हजम नहीं हुई और उसने हमला कर दिया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ. उसके सिर्फ आतंकी ठिकाने ही बर्बाद नहीं हुए बल्कि कई एयरबेस को नुकसान पहुंचा. भारत की कार्रवाई को देख पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर होना पड़ा. वहीं, पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा था, जिसके बाद देश में रोष बढ़ गया था और आतंक को पालने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग तेजी से बढ़ी थी.

Related Articles

Back to top button