Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

17 दिन बाद कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ी सोनम रघुवंशी? शिलॉन्ग में हनीमून पर हुई थी गायब, पति की मिली थी लाश

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी अब सुलझ गई है. पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की लाश मेघालय के शिलॉन्ग में खाई में मिली थी. अब मेघालय पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी. इसके लिए उसने अपराधियों को सुपारी दी थी. राजा की हत्या के बाद सोनम मेघालय से गाजीपुर भाग गई थी, जिसे पुलिस ने 17 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है.

गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, सोनम को शहर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया. वह बदहवास हाल में मिली. पुलिस ने उससे बात की तो वह कुछ भी बोल नहीं रही थी. गाजीपुर के एसपी डॉ इरज राजा ने बताया कि सोनम को शहर के ही एक सेंटर में रखा गया है. उसने खुद एमपी में घरवालों को फोन किया और गाजीपुर में होने की सूचना दी. सोनम को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

कैसे सोनम तक पुलिस पहुंची?

ढाबे से सोनम ने परिवार से संपर्क करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया. इसी दौरान, पुलिस वहां पहुंच गई और उसे अरेस्ट कर लिया. मेघालय पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वो भी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं. पत्नी सोनम ने राजा की हत्या की प्लानिंग शादी से पहले ही कर ली थी. उसने अपराधियों को राजा की हत्या की सुपारी दी थी. राजा के घरवालों के मुताबिक, सोनम ने ही बेटे से जिद कर कामख्या मां के दर्शन के लिए जाने को कहा था, फिर वही बेटे को शिलॉन्ग ले गई.

सोनम रघुवंशी पति राजा की हत्या क्यों करवाना चाहती थी… इस सवाल का जवाब अब भी अनसुलझा है. इस केस में मेघालय पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस जब सोनम से पूछताछ करेगी तो मामले का खुलासा होगा. यूपी पुलिस ने सोनम की गिरफ्तारी की सूचना मेघालय पुलिस को दे दी है. शिलॉन्ग से एक टीम गाजीपुर पहुंच रही है. आज खुद मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस केस के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए राजा और सोनम संपर्क में आए

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आए. दोनों के घरवालों की सहमति से 11 मई को शादी हुई थी. सोनम का परिवार इंदौर के गोविंद कॉलोनी में रहता था. शादी के बाद कपल हनीमून मनाने मेघालय गया, जहां शिलॉन्ग में पहाड़ पर पति-पत्नी गायब हो गए. हालांकि, मेघालय पुलिस ने 10 दिन बाद राजा की लाश को एक खाई से बरामद किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.