Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

दुल्हन के बदलने को लेकर विवाद, दूल्हे ने शादी से किया इंकार, खाली हाथ लौटी बारात

भिंड। शहर के भारौली रोड पर निरंजना गार्डन में शादी के दौरान लड़की बदलने का मामला सामने आया है। इस पर दूल्हे ने तुरंत शादी से इन्कार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो दूल्हा व बराती बिना दुल्हन के मायूस होकर से घर लौट गए।

यूपी के इटावा से आई थी बारात

रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गौहानी चकरनगर निवासी 32 वर्षीय आनंद पुत्र नाथूराम तिवारी की शादी भिंड शहर के निरंजना गार्डन से होने वाली थी। दूल्हा आनंद ने बताया कि गांव के ही मनोज शर्मा ने 27 मई को इटावा में लड़की दिखाई थी। लड़की पसंद आने पर गोद भराई की रस्म हुई। मनोज से कुल डेढ़ लाख रुपये के खर्चे में रिश्ता तय हुआ था, जिसमें उसने 70 हजार रुपये पहले ले लिए थे, जबकि शादी में खाना, बराती और वाहन सहित अन्य रश्मों में 80 हजार रुपये खर्च किया।

शादी से पहले बदली दुल्हन

दूल्हा आनंद रविवार को 30 से 35 बरातियों के साथ गार्डन में पहुंच गया। शाम सात बजे मनोज दुल्हन को कार में लेकर आया, लेकिन जब दूल्हे को दूसरी लड़की होने का शक हुआ तो उसने घूंघट खोलने को कहा। उसकी मां ने घूंघट खोला तो लड़की वह नहीं थी, जो इटावा में दिखाई गई थी।

बिना दुल्हन के लौटी बारात

मामला गरमाया तो मौके पर भिंड देहात थाना पुलिस पहुंच गई। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह असम से छह दिन के लिए आई है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत मांगी, लेकिन शिकायत नहीं दी, लेकिन बाद में मनोज के कहने पर स्वजनों ने लड़के वालों को तीन दिन में पैसे लौटाने का समय दिया। पूरे हंगामे के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.