March 7, 2026 4:44 pm
ब्रेकिंग
सोनीपत में हाय राम! कार के अंदर 12वीं का पेपर सॉल्व कर रही थीं 3 महिला टीचर, फोन में मिलीं प्रश्नों ... झज्जर के किसान के बेटे ने रचा इतिहास! 4 बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार, अब UPSC में हासिल किया 191... घर खरीदारों से धोखाधड़ी पर ED का बड़ा एक्शन! सोनीपत में 206 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हड़कंप जेल प्रशासन की खुली पोल! हवालातियों से नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला जारी, 2 के खिलाफ FIR दर्ज Punjab Debt News: पंजाब के कर्ज पर सियासत तेज, परगट सिंह ने मान सरकार पर साधा निशाना, गिनाईं नाकामिय... पंजाब के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! इस दिन से शुरू होगा बड़ा आंदोलन, संघर्ष का बजा बिगु... Punjab School News: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें क्या बदला और कब से... Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये... Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके ... Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'दोस्त ने 15 दिन प...
देश

PM मोदी US से साझेदारी को देते हैं महत्व, ट्रंप से उनके अच्छे संबंध: जयशंकर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोस्ती वाले बयान को लेकर पीएम मोदी के बाद अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के हमेशा से ही बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत अधिक महत्व देते हैं.

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर काफी तनाव चल रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र कहने वाले ट्रंप ने भारत पर पाकिस्तान से भी ज्यादा टैरिफ लगाया है. ट्रंप की तरफ से 50% टैरिफ के ऐलान के बाद देश में हलचल मच गई और विपक्षी नेता ट्रंप और मोदी की दोस्ती को लेकर बीजेपी पर साधने लगे.

ट्रंप और मोदी के बीच अच्छे संबंध

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर दिए गए बयान पर मोदी की प्रतिक्रिया को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं. जहां तक ​​राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, तो प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं. लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय, मैं इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता.’

ट्रंप पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

ट्रंप के बयान को लेकर प्रधान मंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं. इसके आगे पीएम ने लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों की व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो भविष्य पर केंद्रित है.

दरअसल, भारत और अमेरिका के तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा. वह एक महान प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने भारत के साथ अपनी दोस्ती खो दी है.

Related Articles

Back to top button