February 12, 2026 12:27 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

कोरोना के बाद केरल पर एक और संकट, बढ़ रहे हेपेटाइटिस के मामले

केरल में एक बार फिर स्वास्थ्य संकट गहराता दिख रहा है. जहां एक ओर राज्य कोरोना के नए मामलों से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर हेपेटाइटिस का जानलेवा प्रकोप भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. सबसे ज्यादा असर थ्रिसूर जिले में देखने को मिल रहा है, जहां अचानक हेपेटाइटिस के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

थ्रिसूर जिले में हेपेटाइटिस के मामलों में अचानक इजाफा होने के बाद प्रशासन अलर्ट पर आ गया है. जिला चिकित्सा अधिकारी (DMO) ने साफ कहा है कि सिर्फ उबला हुआ और फिल्टर किया हुआ पानी ही पीएं. बासी खाना खाने से बचें. खासकर होटलों और ढाबों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं.

कैसे फैलता है हेपेटाइटिस?

पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ समीर भाटी बताते हैं कि केरल में फैले इस संक्रमण के पीछे मुख्य वजह हेपेटाइटिस A और E वायरस है, जो दूषित भोजन और पानी से फैलता है. बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और इस दौरान बीमारियों के फैलने का खतरा और भी ज्यादा हो जाता है. होटल-ढाबों को कहा गया है कि वे पीने के लिए पानी को अच्छे से उबाल कर ही परोसें और गर्म पानी में ठंडा पानी न मिलाएं.

हेपेटाइटिस के लक्षण क्या हैं?

Clevelandclinic के मुताबिक, हेपेटाइटिस का संक्रमण शरीर में आने के बाद उसके लक्षण दिखने में 15 से 60 दिन तक का वक्त लग सकता है. इसके मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं. बुखार और बदन दर्द, थकान और कमजोरी, सिर दर्द और मतली, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, पेशाब का रंग गहरा हो जाना. दस्त (डायरिया) यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. खुद से दवाइयां लेने से बचें.

हेपेटाइटिस से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है

हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं. बाहर का खाना खाने से बचें, अगर मजबूरी में खाना पड़े तो साफ-सफाई का ध्यान रखें. होटल या रेस्तरां में खाने से पहले पूछ लें कि पानी उबला हुआ है या नहीं. हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं और नाखून छोटे रखें. शरीर से निकलने वाले अपशिष्ट को सही जगह पर ही फेंकें.

यात्रा के दौरान बरतें खास सावधानी

आने वाले दिनों में त्योहार और यात्रा का सीजन शुरू होने वाला है. इस दौरान खानपान और साफ-सफाई को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी जरूरी है. यदि किसी को दस्त या उल्टी जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, खुद इलाज न करें.

Related Articles

Back to top button