March 2, 2026 9:36 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
विदेश

हाथ में हथकड़ी, जमीन पर पटका… US एयरपोर्ट पर भारतीय के साथ कैसा व्यवहार? भारत ने दिया रिएक्शन

उन्होंने आगे बताया कि जब अमेरिकी अधिकारी छात्र के साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे थे. उस दौरान वो रो रहा था, और ये कह रहा था कि वो पागल नहीं है. अधिकारियों ने भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर जमीन पर पटक दिया. छात्र लगातार रोता रहा, उसने कहा कि वो पागल नहीं है, उसे जबरदस्ती पागल साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.

जैन ने भारतीय दूतावास, अमेरिका और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है. उन्होंने लिखा- किसी को पता लगाना चाहिए कि इस छात्र का क्या हो रहा है. ऐसे मामले हर रोज सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

भारतीय दूतावास हुआ एक्टिव

वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद, न्यूअर्क में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पास सोशल मीडिया पर कई पोस्ट हैं, जिनमें दावा किया गया है कि नेवार्क लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय नागरिक को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. हम इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. वाणिज्य दूतावास भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है.

लोगों का गुस्सा आया सामने

भारतीय मूल के कारोबारी ने जैसे ही इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला. वैसे ही लोगों का गुस्सा सामने आने लगा. कई लोगों ने बताया कि हर जगह के हालात लगभग ऐसे ही हैं. अधिकारी किसी की भी बात नहीं सुनते हैं और नागरिकों के साथ गलत व्यवहार करते हैं.

इस घटना से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन पर कार्रवाई करते हुए सैकड़ों भारतीयों को भारत वापस भेजा था. उस दौरान नागरिकों के हाथ पैर में हथकड़ियां डाली गई थीं. वीडियो में दिखाया गया कि भारतीयों को घसीटते हुए ले जाया गया था.

Related Articles

Back to top button