February 23, 2026 9:18 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
गुजरात

“मौत और जिंदगी के बीच 60 मिनट”: 10वीं मंजिल से गिरा युवक 8वें फ्लोर पर अटका, एक घंटे तक हवा में लटकी रही जानजाको राखे साइयां मार सके ना कोई…अपने यह कहावत जरूर सुनी होगी. इसके मतलब होता है, जिसकी रक्षा ईश्वर या भगवान करते हैं, उसे कोई भी व्यक्ति या शक्ति नुकसान नहीं पहुंचा सकती है. यह कहावत गुजरात के सूरत जिले में बिल्कुल सच होती हुई नजर आई है. सूरत शहर के जहांगीराबाद इलाके में स्थित ‘टाइम गैलेक्सी’ बिल्डिंग में 10वीं मंजिल से गिरा एक शख्स 8वीं मंजिल की खिड़की में अटक गया. करीब एक घंटे तक हवा में झूलने वाले के बाद जान बचा ली गई. जहांगीराबाद की ‘टाइम गैलेक्सी’ बिल्डिंग की 10 मंजिल में रहने वाले 57 साल के नितिनभाई अडिया अपने फ्लैट में गुरुवार सुबह सो रहे थे. सुबह 8 करीब बजे अचानक वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गए. हालांकि, 8वीं मंजिल पर पहुंचते ही उनका पैर एक फ्लैट की लोहे की खिड़की की ग्रिल में अटक गया. यह देखते ही बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया और उनकी जान बचाई.

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…अपने यह कहावत जरूर सुनी होगी. इसके मतलब होता है, जिसकी रक्षा ईश्वर या भगवान करते हैं, उसे कोई भी व्यक्ति या शक्ति नुकसान नहीं पहुंचा सकती है. यह कहावत गुजरात के सूरत जिले में बिल्कुल सच होती हुई नजर आई है. सूरत शहर के जहांगीराबाद इलाके में स्थित ‘टाइम गैलेक्सी’ बिल्डिंग में 10वीं मंजिल से गिरा एक शख्स 8वीं मंजिल की खिड़की में अटक गया. करीब एक घंटे तक हवा में झूलने वाले के बाद जान बचा ली गई.

जहांगीराबाद की ‘टाइम गैलेक्सी’ बिल्डिंग की 10 मंजिल में रहने वाले 57 साल के नितिनभाई अडिया अपने फ्लैट में गुरुवार सुबह सो रहे थे. सुबह 8 करीब बजे अचानक वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गए. हालांकि, 8वीं मंजिल पर पहुंचते ही उनका पैर एक फ्लैट की लोहे की खिड़की की ग्रिल में अटक गया. यह देखते ही बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया और उनकी जान बचाई.

एक घंटे तक हवा में अटकी रही जान

इस दौरान करीब एक घंटे तक नितिनभाई जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहे. उन्हें देखने के लोगों का तांता लगा रहा. इस दौरान कई लोगों ने रेस्क्यू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. इस रौंगटे खड़े करने वाली घटना के बारे में सुनकर और वीडियो देखकर हर कोई हैरान है. समय रहते मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की टीम ने बहुत ही मेहनत और सूझबूझ से जान बचाई.

10वीं मंजिल से गिरकर 8वीं मंजिल पर अटका

जानकारी देते हुए नितिनभाई अडिया ने बताया कि गुरुवार सुबह मैं बेडरूम में बिस्तर पर बैठा, तभी अचानक मुझे चक्कर आया और मैं खिड़की से बाहर गिर गया. मैं बेहोश हो गया था. मुझे जब होश आया तो मैं 8वीं मंजिल की खिड़की पर अटका था. भगवान ने मुझे बचा लिया. नितिनभाई के नीचे गिरते ही तेज आवाज धमका सा हुआ. इस आवाज को सुनते ही एक युवक ने तुरंत 8वीं मंजिल पर पहुंचकर उन्हें बेड पर रखी एक साड़ी से बांध दिया था. जिससे रेस्क्यू टीम को जान बचाने में काफी मदद मिली.

Related Articles

Back to top button