March 7, 2026 2:05 pm
ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ...
मध्यप्रदेश

जान बचाने वाली एंबुलेंस ने ही ले ली जान, टक्कर के बाद घायल को रास्ते में फेंक गया ड्राइवर

मंदसौर: मंदसौर जिले के शामगढ़ में शनिवार रात को एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस चालक ने पहले तो एक अधेड़ को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे अस्पताल छोड़ने के बजाय चौराहे पर ही फेंक कर चला गया। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। वहीं ग्रामीण कह रहे हैं कि ड्राइवर पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए। जानकारी के अनुसार नारायणसिंह पुत्र मांगूसिंह निवासी आकली दीवान (50 वर्ष) किसी कार्य से जा रहे थे, तभी एक एंबुलेंस चालक ने टक्कर मार दी।

एंबुलेंस से शामगढ़ लाया था

दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में उसी एंबुलेंस मे शामगढ़ लाया। इसके बाद गंभीर घायल नारायणसिंह को डिंपल चौराहा स्थित पट्टी वाले की दुकान के सामने फेंक कर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस का साइड का फाटक भी इस दौरान टूटकर घटनास्थल पर गिर गया था।

मंदसौर ले जाते समय हो गई मौत

बाद में लोगों ने जब घायल को तड़पते देखा तो तत्काल दूसरी एंबुलेंस बुलाकर शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नारायणसिंह को मंदसौर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस को वह एंबुलेंस भी तन्वी होटल के पास खड़ी मिल गई। चालक फरार हो गया है। पुलिस इस मामले में चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।इधर रविवार सुबह से ही ग्रामीण पुलिस थाने पर जमा हो रहे हैं और इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button