February 23, 2026 7:50 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मध्यप्रदेश

हरदा में जिला शिक्षा धिकारी का कारनामा, एक पद पर नियुक्त कर दिए दो अधिकारी

हरदा।  पद पर आसीन होने की लालसा और अपने चहेतो को पद से नवाजने की चाहत ने एक जिला शिक्षा धिकारी को नियम के विरुद्ध जाकर कार्य करने को विवश कर दिया और उन्होंने बीईओ पर दो लोगों की नियुक्ति कर दी। दरअसल यह पूरा मामला हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड का है। जहां पूर्व बीईओ के अन्य विभाग में चयनित होने से पद रिक्त होने के बाद बीईओ के पद पर दो लोगों की नियुक्ति कर दी गई।

तर्क यह दिया जा रहा है कि एक व्यक्ति वित्तीय प्रभार संभालेंगे तो दूसरे प्रशासकीय कार्य एवं अन्य व्यवस्था देखेंगे। प्रभारी बीईओ बनाए गए प्रदीप रिछारिया का मूल पद प्रधानपाठक माध्यमिक शाला ग्राम पोखरनी है। जो तकनीकी रूप से इस पद के योग्य नहीं है। इसलिए प्रभारी प्राचार्य जे.पी सोनी,हायर सेकेंडरी स्कूल मसनगांव को वित्तीय प्रभार सौंपे गए। ऐसे में दोनो नियुक्त अधिकारियों द्वारा दायित्व निर्वहन के दौरान दो स्कूल प्रभावित होंगे।

सवाल यह उठता है कि खिरकिया ब्लॉक में अनेक योग्य उच्च श्रेणी शिक्षक है। जिन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती थी। आखिर जिला शिक्षाधिकारी की क्या मजबूरी होगी कि उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इस मामले में जिला शिक्षाधिकारी डी.एस. रघुवंशी से दूरभाष पर जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि हमें जो योग्य लगा उसे हमने बीईओ बनाया है,उनके संज्ञान में अन्य उच्च श्रेणी शिक्षकों के ब्लॉक में पदस्थ होने की बात लाने पर उन्होंने कहा जरूरी नहीं कि किसी और को प्रभारी बीईओ बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button