March 14, 2026 4:11 pm
ब्रेकिंग
LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं... सोनम वांगचुक आज़ाद! 6 महीने बाद हटा NSA, केंद्र सरकार ने अचानक क्यों बदला अपना फैसला? जानें हिरासत रद... Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार...
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का बड़ा प्लान, न्यूजीलैंड के साथ 20 दिन में खेलेगी 8 मैच

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट अगले साल फरवरी और मार्च महीने में खेला जाना है. सभी टीमों को इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है. टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले व्हाइट बॉल सीरीज खेलती हुई दिखेगी. टीम इंडिया की ये सीरीज होगी न्यूजीलैंड के खिलाफ, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर जोर दिया जाएगा. ये वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड टीम कर सकती है इंडिया का दौरा

ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि न्यूजीलैंड व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरा कर सकती है. ये सीरीज 11 जनवरी से 30 जनवरी तक खेली जाएगी जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे. टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि ये सीरीज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली जाएगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत 8 फरवरी 2026 से हो रही है और इसका फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीम हिस्सा लेने वाली हैं.

न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए तो उन्हें भी इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की परिस्थिति को समझने का मौका मिलेगा. कीवी टीम के पास ऐसे कई धाकड़ खिलाड़ी है जो भारत के खिलाफ इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं. सारा जोर वैसे तो टी20 सीरीज पर रहेगा लेकिन नजरें वनडे सीरीज पर भी होंगी क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते हुए देखा जा सकता है.

टीम इंडिया भी होगी पूरी तरह से तैयार

हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2025 टूर्नामेंट में कई भारतीय युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था. इनमें से कुछ खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट की भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है. फिलहाल भारतीय फैंस न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे. इस सीरीज में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा क्रिकेटर्स भी अपनी छाप छोड़ने के लिए बेकरार होंगे.

Related Articles

Back to top button