March 29, 2026 3:53 pm
ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात, CM मोहन यादव ने किया 2.5 लाख नल कनेक्शन का भूमिपू... Indian Army LMG: इंडियन आर्मी की बढ़ी फायर पावर, अडाणी डिफेंस ने सौंपी 2,000 LMG की पहली खेप Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं...
उत्तराखंड

स्ट्रिक्ट ट्रैफिक प्लान, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम… कैंची धाम के स्थापना दिवस पर ये होंगे अरेंजमेंट्स

उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम के स्थापना दिवस पर इस बार भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि इस साल करीब 4 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कड़ा ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है. इस बार खास बात यह है कि पहली बार सशस्त्र सीमा बल (SSB) को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है. साथ ही पुलिस, SDRF, PAC और होमगार्ड्स की भी तैनाती की गई है.

पहाड़ों पर भीषण ट्रैफिक जाम को देखते हुए कैंची धाम को जीरो जोन घोषित कर दिया गया है. यानी किसी भी प्रकार के वाहन को मंदिर के पास जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके लिए शटल सेवाएं शुरू की गई हैं जो भवाली, भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाएंगी. 800 से अधिक पुलिसकर्मी और PAC की तीन कंपनियां सुरक्षा में लगाई गई हैं. पिछले साल जहां करीब 2 लाख लोग पहुंचे थे वहीं इस बार संख्या दोगुनी होने की संभावना है. इस कारण हर जोन और सेक्टर में सुरक्षा बलों को मुस्तैद किया गया है.

बाइक रेंटल और ट्रैफिक में बाधा

प्रशासन ने रेंटल बाइकों पर रोक लगाई है, लेकिन फिर भी निजी स्कूटर किराए पर दिए जा रहे हैं. इससे न केवल जाम की समस्या बढ़ी है बल्कि नाबालिगों को बाइक देने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है. प्रशासन की ओर से ट्रैफिक नियंत्रण, शटल सेवा, और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन का अनुभव देने की पूरी कोशिश की जा रही है.

निजी वाहनों की पार्किंग

चार-पहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी अलग-अलग जगहों पर की गई है. इनमें पनिराम ढाबा (जो कैंची धाम से 1.5 किमी की दूरी पर स्थित है), पुराना रोडवेज स्टेशन भवाली क्रॉसिंग, सेमी-कंस्ट्रक्टेड रतिघाट रोड भवाली, फरसोली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, रामलीला मैदान भवाली, और विकास भवन भीमताल शामिल हैं. ये पार्किंग स्थल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाए गए हैं ताकि मुख्य मार्गों पर भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके.

Related Articles

Back to top button