February 22, 2026 6:35 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
टेक्नोलॉजी

गूगल ने जताया अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर शोक, होम पेज में किया बड़ा बदलाव

एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 कल यानी गुरुवार को अहदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्लेन उड़ान भरने के 2 मिनट के अंदर की क्रैश हो गया, जिसमें अहमदाबाद से लंदन जा रहे क्रू सहित 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस खबर के बाद से पूरे देश में एक शोक की लहर फैल गई. प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक ने इस घटना पर शोक प्रकट किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. इसी बीच टेक दिग्गज कंपनी ने भी अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर शोक जताया है. कंपनी ने अपने होम पेज में बदलाव किया है. शोक के तौर पर ब्लैक रिबन ऐड किया है.

गूगल ने अपने होम पेज में बदलाव किया है. कंपनी ने ब्लैक रिबन को सर्च बार के ठीक नीचे रखा है. जब माउस को रिबन की छवि पर घुमाया जाता है, तो “दुखद विमान दुर्घटना के पीड़ितों की याद में” संदेश लिखा आ रहा है. 242 यात्रियों और चालक दल को लेकर लंदन जा रहा विमान गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग का गोला बन गया.

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि AI171 विमान में सवार 241 लोगों को दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी है. वहीं, विमान में सवार एक व्यक्ति बच गया है और उसका अभी इलाज चल रहा है. अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 169 भारतीयों के अलावा 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे.

एयर इंडिया ने किया मुआवजे का ऐलान

एयर इंडिया ने विमान हादसे में मरने वाले सभी लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. विमानन कंपनी ने हादसे पर शोक जताते हुए. जिन परिवार वालों ने अपनों को खोया है. उनको एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.

Related Articles

Back to top button