March 26, 2026 12:22 am
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

एक कॉल… और सैकड़ों तैयार! रक्तदान में इंदौर बना देश का पहला शहर, डोनर्स की लगी कतार

इंदौर। स्वच्छता में लगातार अव्वल रहने वाला इंदौर अब सेवा भावना में भी मिसाल बन गया है। विश्व रक्तदान दिवस पर जानिए कि कैसे यह शहर मध्य प्रदेश में रक्तदान के क्षेत्र में सबसे आगे है। यहां हर साल 60 हजार से अधिक लोग स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं और हजारों ज़िंदगियों को नया जीवन देते हैं।

इंदौर में मदद को सैकड़ों लोग तैयार

एक फोन कॉल और मदद को तैयार सैकड़ों लोग, यही है इंदौर की खास पहचान। यहां एमवाय अस्पताल के मॉडल ब्लड बैंक में हर साल करीब 40 हजार यूनिट रक्त एकत्र किया जाता है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाएं भी सालाना लगभग 20 हजार यूनिट ब्लड इकट्ठा कर लेती हैं। इसी वजह से सरकारी और निजी अस्पतालों में रक्त की कभी किल्लत नहीं होती।

डोनर को लेने पहुंचती है गाड़ी

देश में इंदौर शायद एकमात्र ऐसा शहर है जहां रक्तदाता को लेने के लिए ब्लड कॉल सेंटर की गाड़ी घर तक आती है। इससे वे लोग भी रक्तदान के लिए प्रेरित होते हैं, जिनके पास परिवहन की सुविधा नहीं होती। वाहन शहर के विभिन्न इलाकों में दिनभर चलता रहता है।

रेयर ब्लड ग्रुप ‘O Bombay Positive’ भी उपलब्ध

इंदौर का ब्लड कॉल सेंटर सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर भी रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। O Bombay Positive जैसे अति दुर्लभ ब्लड ग्रुप के लिए सेंटर अब तक 5 बार दूसरे राज्यों से डोनर बुला चुका है। एक बार तो नागपुर से डोनर को फ्लाइट से बुलाकर एक महिला की जान बचाई गई थी। जानकारी के अनुसार, यह ब्लड ग्रुप देश में सिर्फ 180 लोगों में पाया जाता है।

सेवा के रूप में जन्मदिन और सालगिरह

इंदौर में रक्तदान अब एक सांस्कृतिक परंपरा बन चुकी है। लोग अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे खास अवसरों पर रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाते हैं। कुछ लोग तो अब तक 100 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके हैं।

इंदौर में पिछले वर्षों में हुआ रक्तदान (MY Hospital रिकॉर्ड अनुसार)

वर्ष रक्तदान (यूनिट)

2018 – 31,336

2019 – 31,800

2020 – 24,189

2021 – 35,146

2022 – 40,148

2023 – 43,822

2024 – 35,159

2025 – 19,300

एमवायएच ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रामू ठाकुर के अनुसार, “इंदौर में अब बोन मैरो, थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसे रोगियों के लिए भी रक्त आसानी से उपलब्ध है। आधुनिक मशीनों और लोगों की सेवा भावना ने इंदौर को इस क्षेत्र में भी अव्वल बना दिया है।”

Related Articles

Back to top button