February 22, 2026 6:57 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
पंजाब

पंजाब के मौसम को लेकर नई Update, जानें कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू…

पंजाब में लगातार पड़ रही तेज़ गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालांकि, बीती शाम चली तेज़ आंधी और ठंडी हवाओं से थोड़ी राहत ज़रूर मिली, लेकिन मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 6 जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने पूरे सप्ताह मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है।

बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा
पिछले 24 घंटों की बात करें तो बठिंडा 46 डिग्री तापमान के साथ पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि पठानकोट में सबसे कम 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शाम को चली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष वृद्धि नहीं होगी, इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

इन जिलों में रेड अलर्ट और चेतावनी जारी
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने आज तरनतारन, फिरोज़पुर, फरीदकोट, फाज़िल्का, मुक्तसर और बठिंडा जिलों में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, एस.ए.एस. नगर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में लू की चेतावनी दी गई है। इन सभी जिलों में  Warm Nigh Alert यानी रात में भी गर्मी रहने की चेतावनी जारी की गई है।

पूरे सप्ताह बारिश की संभावना
दूसरी ओर, पंजाब के कई जिलों में पूरे हफ्ते बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार:
14 जून को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर में बारिश हो सकती है।
15 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की भविष्यवाणी है।
16 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन बारिशों के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट संभव है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button