March 25, 2026 10:43 pm
ब्रेकिंग
Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज Mumbai Dabbawala Crisis: LPG किल्लत से जूझ रही मुंबई की 135 साल पुरानी 'डिब्बा सर्विस', रोजगार पर सं... Petrol News Today: एमपी, महाराष्ट्र और गुजरात में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर भारी भीड़ Cyber Crime News: मदद के बहाने महिला को बनाया निशाना, सामने आया ठगी का नया तरीका Ludhiana Road Accident: आमने-सामने की भयानक टक्कर, गाड़ियां हुईं चकनाचूर अलर्ट! 31 मार्च को बंद रहेंगी मांस की सभी दुकानें और बूचड़खाने, सामने आई ये बड़ी वजह
पंजाब

पंजाब में Transfer को लेकर जारी हुए नए आदेश, कर्मचारी ध्यान दें

चंडीगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब ने अध्यापकों के तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी) द्वारा जारी किए गए इस आदेश में उन्होंने अध्यापकों और कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने को कहा गया है, जिनके तबादले हो चुके हैं पर उन्होंने पुराने स्टेशनों से अब तक रिलीव नहीं किया गया है।

दरअसल, विभाग के ध्यान में आया है कि पिछले समय में हुए ऑनलाइन तबादलों के बावजूद कई अध्यापकों ने अभी तक अपने नए स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। इसलिए जिन स्कूलों में अध्यापकों का तबादला हुआ है वहां पद खाली पड़े हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने स्कूल प्रमुखों/डी.डी.ओ. के लॉगिन पर एक विशेष लिंक बनाया गया है। यह लिंक 10 जून 2025 से 11 जून 2025 तक कार्यशील रहेगा।

इस लिंक पर सिर्फ उन अध्यापकों का डेटा अपडेट किया जाना है जिनकी बदली 50 प्रतिशत स्टाफ की शर्त या किसी अन्य विभागीय कारण से लागू नहीं हो सकी थी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रभावित स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना तथा शिक्षण वातावरण में सुधार करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस डेटा को एकत्रित करके ऐसे मामलों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button