February 11, 2026 4:53 pm
ब्रेकिंग
Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ...
पंजाब

आशु के पक्ष में प्रचार करने पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा

लुधियाना: हल्का वेस्ट में कांग्रेस कैंडिडेट भारत भूषण आशु के पक्ष में प्रचार करने पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने ‘आप’ सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल को सता का लालची बताते हुए कहा कि उसे पंजाब से कोई प्यार नहीं। अगर किसी से लगाव व प्यार है तो पंजाब की जैड प्लस सिक्योरिटी, कारों के काफिले व जहाज में झूटे लेने से लगाव है। इस अवसर पर उनके साथ अमेठी के सांसद किशोरी लाल, कांग्रेस के इंचार्ज सचिव रविन्द्र,  विधायक राणा गुरजीत सिंह व पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा भी उपस्थित थे।

2015 से 2020 तक ‘आप’ की विधायक रही लांबा ने केजरीवाल को “आपदा “बताते हुए कहा कि दिल्ली वालियां ने इसनू धक्का दित्ता, हरियाणा वालियां ने वड़न नहीं दित्ता, ते पंजाब आ वड़िया केजरीवाल “आपदा”। विधानसभा पश्चिमी के उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को चुनाव लड़ाना तो बहाना है। असलियत केजरीवाल ने इस सीट की आड़ में राज्यसभा में जाना है। दिल्ली की हार तो मात्र ट्रेलर है, पंजाब में हार की पूरी फिल्म अभी बाकी है। उन्होंने विधानसभा पश्चिमी के वोटरों से आहवान किया कि वह आशू के पक्ष में मतदान करके  केजरीवाल पंजाब से बाहर कर दें। ‘आप’ सरकार के नशा मुक्त पंजाब के बड़े-बड़े विज्ञापनों की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार “आम आदमीं पार्टी “ के शासन काल में 272 पंजाबी नशे का सेवन कर मौत के आगोश में जा चुके है। 25 लाख युवा नशे की गर्त में है। पंजाब का कर्ज बढ़कर 3 वर्ष में 2.83 लाख करोड़ से 4.17 लाख करोड़ पंहुच गया है। सरकार का बढ़ा कर्ज केजरीवाल, सिसौदिया,सत्येन्द्र जैन को वीआईपी सुविधाए उपलब्ध करवाने के चलते बढ़ रहा है।

‘आप’ के मंत्रियों व विधायकों को भ्रष्टाचार के मामलो में फंसाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल को हिस्सा न देने वालों पर ही कारवाई होती है। पंजाब की सता पर अप्रत्यक्ष रुप से केजरीवाल का कब्जा है। आशू के विधायक बनने पर कोई काम न होने की केजरीवाल की धमकियों पर लांबा ने कहा कि आशू के पास विधानसभा पश्चिमी के विकास का विजन है। आशू जितिया ते कम्म तां डंडे दे जोर ते होनंगे। आशु दा डर केजरीवाल नूं वी है। एक मौका आशु नू देन दी गल्ल करते हुए उन्होंने कहा कि आशु विकास दा विजन लै के ही मैदान विच उतरिया है। इस अवसर पर ‘आप’ के पुराने सदस्य नरिन्द्र पाल खालसा ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button