March 2, 2026 4:13 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
पंजाब

शहर में आधी रात बड़ा हादसा, सो रहे लोगों के कांपे दिल

होशियारपुर: होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आदमवाल गांव में सामान से भरा एक ट्रक तीन बिजली के खंभे तोड़ता हुआ दुकानों में जा घुसा। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर-चिंतपूर्णी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव आदमवाल में देर रात करीब साढ़े 12 बजे सामान से भरा एक ट्रक गलत दिशा में चला गया और सबसे पहले बिजली के खंभे और मीटर बॉक्स से टकराया।

इसके बाद कई दुकानों के आगे लगे शेड तोड़ने के बाद वे 3 दुकानों में घुस गया। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बिजली के खंभे और मेन सप्लाई तार भी टूट गई। इसके कारण लोग काफी परेशान रहे क्योंकि एक बड़े इलाके के गांवों की बिजली आपूर्ति रात से ही बंद होने के कारण लोग परेशान नजर आए।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह दुकान के पीछे अपने घर में थे, तो उन्होंने भूकंप और बड़े विस्फोट जैसी आवाज सुनी।

जब देखा तो दुकान में बनी रसोई और आस-पास की कुछ दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थीं। जब वे बाहर आए तो देखा कि ट्रक ने करीब तीन बिजली के खंभे, कई मीटर बॉक्स और कई दुकानों के आगे लगे शेड को तोड़कर तीन दुकानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। लोगों का कहना है कि जिस दुकान में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसके बगल में एक रसोईघर और एक शयन कक्ष है। यदि कोई रसोईघर में काम कर रहा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस बीच, पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Back to top button