February 22, 2026 5:17 pm
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी...
मनोरंजन

भारत-पाकिस्तान बंटवारे की लव स्टोरी ला रहे हैं इम्तियाज अली, शरवरी-वेदांग दिखेंगे साथ

इम्तियाज अली अक्सर अपनी फिल्मों के जरिए कहानियों को लोगों के सामने काफी खास तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर वो पीरियड ड्रामा लेकर वापस लौट रहे हैं. इससे पहले उन्होंने अमर सिंह चमकीला फिल्म बनाई थी, जिसमें पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे. उनकी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है. अब एक बार फि दिलजीत दोसांझ इम्तियाज अली के साथ नजर आने वाले हैं.

इम्तियाज अली की आने वाले फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है, लेकिन ये पता चला है कि ये फिल्म भारत के बंटवारे के दौरान एक कपल की लव स्टोरी को दिखाएगी. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना नजर आने वाले हैं. हाल ही में शरवरी ने अपने बर्थडे पर इस फिल्म का हिस्सा होने की बात का खुलासा किया था, साथ ही एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट दिखाते हुए इम्तियाज अली को शुक्रिया भी अदा किया था.

बर्थ डे पर हुई अनाउंसमेंट

मिड डे की रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म में वेदांग और शरवरी लवर्स के तौर पर दिखेंगे. हालांकि, अभी फिल्म के लिए एक और लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है. शरवरी के बर्थडे के दिन ही फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है. इस पर एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे बर्थडे पर ये अनाउंसमेंट होते देखना एक बेहतरीन सरप्राइज है. अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इम्तियाज सर, जब से मैंने एक एक्टर बनने का सपना देखा है, तब से मुझे आपकी फिल्म में काम करने का सोचा था. इस फिल्म का हिस्सा बनाना बहुत सम्मान की बात है.

 

नहीं दिखेगा पाकिस्तान

फिल्म से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू हो सकता है, जो कि 2026 के शुरुआती महीने में रिलीज हो जाएगी. साथ ही फिल्म को लेकर ये खबर भी सामने आ रही है कि फिल्म में भले ही भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दिखाया गया है, लेकिन पाकिस्तान की कोई भी झलक फिल्म में नहीं दिखाई जाएगी. बल्कि केवल पाकिस्तान के नाम का जिक्र किया जाएगा. ये फिल्म प्यार, मोहब्बत और दिल टूटने की कहानी को दिखाने वाला है.

Related Articles

Back to top button